Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

आज पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान

पाकिस्तान में आज, यानी 8 फरवरी को आम चुनाव हैं। इसमें नवाज शरीफ की पार्टी PML-N सबसे आगे बताई जा रही है। माना जा रहा है कि नवाज को पाकिस्तानी सेना का भी सपोर्ट है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जेल में होने की वजह से भी PML-N चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। इससे 74 साल के नवाज शरीफ रिकॉर्ड चौथी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ, यानी PTI के कैंडिडेट बिना पार्टी सिंबल के इंडिपेंडेंट चुनाव लड़ रहे हैं। नियमों के तहत इंटरनल चुनाव न कराने की वजह से पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने PTI का सिंबल रद्द कर दिया था। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा था।

बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी, यानी PPP भी इन चुनावों में मैदान में है। PPP ने बिलावल को प्रधानमंत्री कैंडिडेट घोषित किया है।

Related posts

गणगौर सिंजारे पर्व पर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा मेहंदी एवं सांस्कृतिक प्रोग्राम

jansamvadexpress

BharatPe के पूर्व CEO अश्नीर ग्रोवर पहले एयरपोर्ट पर रोके गए, अब पत्नी को पुलिस ने भेजा समन

jansamvadexpress

भ्रामक विज्ञापन मामले में SC से पतंजली ने मांगी माफ़ी , कोर्ट में 2 अप्रेल को पेश होंगे आचार्य बालकृष्ण और रामदेव

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token