Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

आर्मी अफसर से मारपीट और मंगेतर के साथ यौन उत्पीड़न मामले में सरकार ने दिए न्यायिक जाँच के आदेश : हाई कोर्ट के जज की अध्यक्षता में होंगी जाँच

भुवनेश्वर | ओडिशा के भुवनेश्वर पुलिस थाने में आर्मी अफसर और उनकी मंगेतर के साथ हुई मारपीट और योन शोषण का मामला अब भी थमने का नाम नही ले रहा है अब पुरे मामले में   ओड़िसा के  मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने  मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। हाई कोर्ट के जस्टिस चित्तरंजन दास न्यायिक जांच की अध्यक्षता करेंगे। सरकार ने 60 दिनों के भीतर उनसे जांच रिपोर्ट मांगी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने 23 सितंबर की देर रात 1:21 बजे अपने सोशल मीडिया पेज एक्स  X पर इसकी जानकारी दी। बयान के अनुसार, सरकार ने हाई कोर्ट से पुलिस की क्राइम ब्रांच की तरफ से हो रही जांच की निगरानी करने की भी अपील की है।

दरअसल, 15 सितंबर की रात 1 बजे आर्मी अफसर और उनकी मंगेतर कैफे बंद कर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की। कपल शिकायत लेकर भरतपुर थाने पहुंचे। वहां पुलिसकर्मियों ने आर्मी अफसर को लॉकअप में बंद किया और मंगेतर का यौन उत्पीड़न किया।

महिला पूर्व ब्रिगेडियर की बेटी है। पुलिस ने उसे बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। महिला ने 19 सितंबर को हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मामले का खुलासा किया था। इसके बाद 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

कुलपति निवास को बनाया जाएगा मुख्यमंत्री आवास , कुलपति को मिलेगा कुलसचिव बंगला

Jansamvad Express Digital

गरबा पंडालो में हिन्दू संगठनो की दस्तक : उद्देश क्या अश्लीलता पर रोक या गैर हिन्दू टारगेट

Jansamvad Express Digital

अंचल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान ,लाड़ली बहना योजना के प्रमाण- पत्रों का भी वितरण

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment