Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर के बाजार में दिखी रोनक , धनतेरस पर हुई 100 करोड़ से अधिक की खरीदी

इंदौर में शुक्रवार से बाजारों की रौनक चौगुनी हो गई है। दीपोत्सव में शहर की यह रौनक पांच दिन तक ऐसे ही बनी रहेगी। हालांकि इस बार बाजारों में रौनक करीब एक हफ्ते से ही थी, लेकिन धनतेरस के शुभ मुहूर्त में लोग खरीदी के लिए उमड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा भीड़ सराफा और बर्तन बाजार में है। यहां शाम तक करोड़ों का व्यापार हुआ। जबकि देर रात तक दुकानें खुली रही।

इंदौर बर्तन बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता ने बताया कि धनतेरस सहित बीते 5 दिनों में अच्छी खासी खरीदी रही। इन 5 दिनों में शहर में करीब 5 करोड़ का कारोबार हुआ है। वहीं इंदौर चांदी सोना जवाहरात व्यापारी संगठन के मंत्री अविनाश शास्त्री ने बताया कि इस बार धनतेरस पर जबरदस्त ग्राहक की रही शाम 6:00 बजे बाद बाजार में भीड़ उमड़ी और रात 12:30 बजे तक खरीदी होती रही। इस बार 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है।

Related posts

औद्योगिक क्षेत्र सौसर की ए वी जे फैक्ट्री में बड़ा हादसा 6 लोग घायल

jansamvadexpress

भोपाल में BRTS हटने से आवागमन में हुई सहूलियत, BRTS हटने से 6 लेन हुई सड़क

jansamvadexpress

भोपाल इंडस्ट्री एरिया में फर्नीचर फेक्ट्री की आड़ में चल रहा था ड्रग कारोबार: 1800 करोड़ का माल जप्त

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token