Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भोपाल में BRTS हटने से आवागमन में हुई सहूलियत, BRTS हटने से 6 लेन हुई सड़क

भोपाल में BRTS (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) हटने से रोशनपुरा से कमला पार्क तक सड़क 23.40 मीटर चौड़ी हो जाएगी। 3-3 लेन दोनों ओर रहेगी। यानी शहर के बीचों-बीच 6 लेन सड़क हो जाएगी। वहीं, बीच में सवा मीटर सेंट्रल वर्ज (डिवाइडर) रहेगी। सौंदर्यीकरण के लिए इसमें पौधे भी लगेंगे। नगर निगम ने बीआरटीएस कॉरिडोर को तोड़ने की शुरुआत भी कर दी है। अगले 3 महीने में इस सड़क की तस्वीर ही बदल जाएगी। इधर, लालघाटी से कलेक्टोरेट के बीच का कॉरिडोर भी हट रहा है।

पीडब्ल्यूडी हलालपुर से बैरागढ़ तक के बीआरटीएस को तुड़वा रहा है, जबकि रोशनपुरा से कमला पार्क, कलेक्टोरेट से लालघाटी और एप्री से मिसरोद के बीच के कॉरिडोर को नगर निगम तीन हिस्सों में तोड़ रहा है। तीनों के टेंडर भी हुए हैं। शुक्रवार से रोशनपुरा से कमला पार्क के बीच के बीआरटीएस को तोड़ने का काम शुरू हो गया।

Related posts

आखिर अपने वतन लौट आया राजू , पाकिस्तान की जेल में बंद खंडवा के राजू की वतन वापसी

Jansamvad Express Digital

अरब संसद अध्यक्ष मोहम्मद यामाहि से मिले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव :एनर्जी समिट में मध्यप्रदेश आने का दिया न्यौता

Jansamvad Express Digital

शिवराज मामा से मांग रहे भांजे भी एक हजार – वीडियो हुआ वायरल

Leave a Comment