Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

श्रावण माह का अंतिम सोमवार : आज निकलेगी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर भगवान की सावन की चौथी सवारी

उज्जैन || श्रावण माह का चौथा और अंतिम सोमवार है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में अब तक करीब 1 लाख श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। सोमवार को रात्रि  2:30  बजे भस्म आरती के दौरान पाट खोले गए। भगवान महाकाल को जल अर्पित कर भस्म रमाई गई। पंचामृत अभिषेक पूजन कर भगवान महाकाल का भांग चंदन और आभूषणों से राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया।भस्म आरती के दौरान चलायमान दर्शन व्यवस्था में बिना परमिशन वाले भक्तों ने भी भस्म आरती में चलित दर्शन दर्शन किए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर महाकाल के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

पंडित महेश पुजारी ने बताया कि श्रावण माह तपस्या का माह रहता है। महाकाल मंदिर में भगवान की दिनचर्या रोजाना की तरह रही। सुबह भगवान को भांग चंदन अर्पित किया गया। श्रावण माह में महाकाल मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्त जल अर्पित कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर उन्हें प्रसन्न करते हैं।

शाम 4 बजे महाकाल भक्तों का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। पालकी में श्री महाकालेश्वर श्री चंद्रमोलेश्वर स्वरूप में, गजराज पर श्री मनमहेश रूप, गरुड रथ पर श्री शिव तांडव प्रतिमा, नंदी रथ पर श्री उमा-महेश जी स्वरूप में दर्शन देंगे।

मंदिर के सभा मंडप में भगवान की पालकी का पूजन होगा। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी दी जाएगी। सवारी के साथ घुड़सवार पुलिस दल, सशस्त्र पुलिस बल, होमगार्ड के जवान, भजन मंडली, झांझ मंडली के सदस्य व पुलिस बैंड भी शामिल रहेंगे।

Related posts

उज्जैन से एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Jansamvad Express Digital

विक्रमोत्सव 2025 :एक महत्वपूर्ण वैचारिक समागम , मुख्यमंत्री डॉ यादव और मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुरेश होंगे शामिल

गरबा महोत्सव में फूहड़ गीत और सनातन संस्कृति अनुसार परिधानों को पहनने वालो को ही प्रवेश : रतलाम की गरबा समिति ने लिया निर्णय

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment