Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

ब्रेन स्ट्रोक के बाद बिगड़ी थी तबीयत झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन

रांची || झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन हो गया है। वे 81 साल के थे। दिशोम गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध सोरेन ने आज सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक उन्हें सुबह 8.56 बजे मृत घोषित किया गया।

सोरेन पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इससे उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया था। वे पिछले एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी।

शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। वे बीते एक साल से डायलिसिस पर थे। उन्हें डायबिटीज थी और हार्ट की बायपास सर्जरी भी हो चुकी थी। बीते कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

 

 

Related posts

मास्टर प्लान को लेकर सरकार का यूटर्न ,फिर बदला जाएगा प्लान

डूबती हुई महिला को होमगार्ड सैनिक ने रामघाट पर बचाया : नदी में छलांग लगाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला*

Jansamvad Express Digital

9000 करोड़ की लागत, आठ लेन और सिंगल पिलर पर नौ किमी – द्वारका एक्सप्रेसवे

Leave a Comment