Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

भोपाल इंडस्ट्री एरिया में फर्नीचर फेक्ट्री की आड़ में चल रहा था ड्रग कारोबार: 1800 करोड़ का माल जप्त

भोपाल के बगरौदा गांव स्थित प्लॉट नंबर एफ-63 में ड्रग्स की फैक्ट्री चल रही थी। इसकी भनक भोपाल पुलिस को तब लगी जब गुजरात एटीएस और एनसीबी की 15 सदस्यीय टीम ने फैक्ट्री पर दबिश दी। कवर देने कटारा हिल्स पुलिस फैक्ट्री के बाहर तैनात थी। शनिवार दोपहर 12 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई ने एटीएस अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए। ड्रग्स बनाने के केमिकल को तौलना शुरू किया तो मात्रा 907 किलो तक पहुंच गई। यह कार्रवाई रात करीब नौ बजे तक चलती रही।

बरामद ड्रग्स की कीमत 1814.18 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस की दबिश के दौरान फैक्ट्री में अमित प्रकाशचंद्र चतुर्वेदी निवासी सुल्तानाबाद भोपाल और सान्याल बाने निवासी नासिक महाराष्ट्र मौजूद थे, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं, फैक्ट्री के दो मजदूरों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। उन्हें पता नहीं था कि फैक्ट्री में केमिकल के नाम पर ड्रग्स तैयार की जाती है। मामले में तीसरे आरोपी हरीश आंजना (32) को भी पकड़ा गया है।

अबतक की जांच में पता चला है कि ड्रग्स तस्करी का ये इंटरनेशनल नेटवर्क जेल में तैयार हुआ। आरोपी ड्रग्स खरीदने के लिए क्रिप्टो करेंसी का भी इस्तेमाल करते थे।

Related posts

बड़ी खबर: देर रात रिहाई के बाद जीतू और नाना पटवारी की संयुक्त प्रेस वार्ता, बोले– “विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग”

Jansamvad Express Digital

अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी रविवार को उज्जैन पहुंचे स्थानीय कार्यक्रमों में हुए शामिल छात्र नेता बबलू खिंची की वाहन रैली में चलाई बाइक

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर सबूत मिटाने का आरोप : मामला MUDA घोटाले से जुडा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment