Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर में विधायको की संख्या रिजल्ट के बाद होगी 95 बहुमत का आंकड़ा होगा 48 : LG को 5 विधायक मनोनीत करने का अधिकार

*जम्मू कश्मीर में विधायको की संख्या रिजल्ट के बाद होगी 95 बहुमत का आंकड़ा होगा 48 : LG को 5 विधायक मनोनीत करने का अधिकार*

जम्मू-कश्मीर में 8 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के तुरंत बाद 5 विधायकों को मनोनीत किया जाएगा। गृह मंत्रालय के आदेश पर जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा 5 लोगों को विधानसभा के लिए नॉमिनेट करेंगे। ऐसे में विधायकों की कुल संख्या 95 हो जाएगी और बहुमत का आंकड़ा बढ़कर 48 हो जाएगा।

दरअसल, 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 के तहत विधानसभा में 5 विधायकों को एलजी नामांकित कर सकते हैं। यह नियम महिलाओं, कश्मीरी पंडितों और PoK के प्रतिनिधित्व के लिए लाया गया था। जुलाई 2023 में इसे संशोधित किया गया था।

इन मनोनीत विधायकों को विधानसभा में वोटिंग के अधिकार के साथ-साथ सभी विधाई शक्तियां और विशेषाधिकार मिलेंगे। 10 में से 5 एग्जिट पोल के नतीजों में जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC की सरकार बनते दिख रही है। 5 में हंग असेंबली का अनुमान है। ऐसे में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने आशंका जताई है कि ये विधायक भाजपा को सपोर्ट कर सकते हैं।

Related posts

नल- जल योजना के कार्यों में लेतलाली को लेकर एसडीएम साहू ने किया निरीक्षण, जल्द कार्य को पूरा करने के दिए निर्देश।

Jansamvad Express Digital

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जेल से चिट्ठी: ‘अगर पढ़ गया हर गरीब का बच्चा तो हिल जाएगा चौथी पास राजा का राजमहल’

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भोरासा के बंदोबस्त नक्शे की सुधार प्रक्रिया हुई शुरू पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यवाही से करवाया क्षेत्र की जनता को अवगत

Leave a Comment