Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर से अमेरिका जाएगा प्रोफेसर रेनाल्ड्स का शव: माँ ने शव मंगवाने के लिए फ्यूनरल सर्विस एजेंसी को जिम्मा सौंपा

इंदौर | मध्यप्रदेश के इंदौर में  चार दिन पहले होटल रेडिसन में अमेरिकी प्रोफेसर विलियम माइकल रेनॉल्ड्स (36 साल) की 2 अगस्त को मौत हो गई। उनकी मां ने शव यहां से ले जाने के लिए फ्यूनरल सर्विस एजेंसी को जिम्मा सौंपा है। एम्बेसी से मंजूरी मिलने के बाद मौत के चौथे दिन पोस्टमार्टम किया गया। गुरुवार को उनके शव पर स्पेशल लेप लगाकर मुम्बई रवाना किया गया। यहां से अमेरिका भेजा जाएगा।

विजय नगर पुलिस के मुताबिक अमेरिकी प्रोफेसर विलियम माइकल रेनॉल्ड्स के परिवार में केवल उनकी मां है। मौत के बाद पुलिस ने एम्बेसी के जरिए मां को सूचना दी। बेटे का शव शिकागो (अमेरिका) लाने के लिए मां ने एजेंसी को जिम्मा सौंपा। दोनों देशों की एम्बेसी से मंजूरी मिलने के बाद गुरुवार को माइकल का पोस्टमार्टम किया गया। यह तीन डॉक्टरों की पैनल ने किया और इसकी वीडियो ग्राफी भी की गई।

एसीपी, विजय नगर कृष्णलाल चंदानी ने बताया कि अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है। प्रारंभिक तौर पर कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की आशंका है। उनके कमरे से हायपरटेंशन संबंधी दवाइयां भी मिली हैं। उन्होंने 30 अगस्त को होटल में चैक इन किया था। 1 अगस्त को तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चैकअप कराया था। रात को खाना खाकर सोए, तो फिर नहीं उठे।

सुबह जब रूम से बाहर नहीं आए, तो विजय नगर पुलिस को सूचना दी गई थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया था। पुलिस ने बॉडी एमवायएच के पोस्टमॉर्टम रूम में रखवा दी थी।

Related posts

कांग्रेस का प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन : सीएम का जलाया पुतला , उज्जैन में पुतला दहन के दोरान विधायक परमार झुलसे

Jansamvad Express Digital

लहसुन की रखवाली कर रहे किसान की हत्या

सीहोर में भोपाल-इंदौर फोरलेन पर आज से 22 फरवरी तक नहीं चलेंगे भारी वाहन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page