Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस का प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन : सीएम का जलाया पुतला , उज्जैन में पुतला दहन के दोरान विधायक परमार झुलसे

 

  • परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह व शरद जायसवाल की जमानत होने पर हुआ प्रदर्शन,
  • कांग्रेस विधायक महेश परमार, उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष व जिला ग्रामीण अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के तीन पुतले फूंके गए,
  • कांग्रेस नेताओं ने शहर कांग्रेस कार्यालय के नीचे किया उग्र प्रदर्शन,
  • पुतला दहन के दौरान पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प,
  • प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं पर होगा प्रकरण दर्ज,

उज्जैन ||  परिवहन विभाग की काली कमाई से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा, उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को लोकायुक्त विशेष कोर्ट से जमानत मिल गई। आरोप लग रहे है कि लोकायुक्त पुलिस 60 दिनों में चार्जशीट पेश नहीं कर सकी। इसका लाभ आरोपियों को मिला।

इसी मामले को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आज उज्जैन में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। यहां शहर कांग्रेस कार्यालय के नीचे कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने शहर कांग्रेस कार्यालय के नीचे रैली निकाली। इस दौरान पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ता अचानक से एक पुतला लाए और उसमें आग लगा दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस अलर्ट थी तत्काल पुतले को बुझा दिया गया । तभी कांग्रेस कार्यालय की दूसरी मंजिल से एक कार्यकर्ता ने जला हुआ पुतला नीचे फेंक दिया। पुलिस इस पुतले को बुझाती इसी दौरान कुछ ही दूरी पर एक और पुतला जला दिया गया।

कांग्रेस विधायक महेश परमार ने मीडिया से चर्चा में कहा कि तत्कालीन परिवहन मंत्री से लेकर वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री सभी परिवहन विभाग की गड़बड़ी में शामिल है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आज मुख्यमंत्री के पुतले फूंके गए हैं। आगे भी या प्रदर्शन जारी रहेगा।

मामले में एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि यहां प्रदर्शन बगैर अनुमति के किया गया। इसके साथ ही बिल्डिंग से जला हुआ पुतला फेंका गया जिससे जन हानि हो सकती थी। बीच चौराहा पर ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग करना भी गैर कानून है । इन्हीं सभी लापरवाही को ध्यान में रखते हुए दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

पुलिस ने किये एक कार्यकर्त्ता को गिरफ्तार थाने से छोड़ा 

पुतला दहन मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने कांग्रेस के एक कार्यकर्त्ता को गिरफ्तार कर थाने बैठा दिया था जहा से उसे एसडीएम् कोर्ट पेश कर दिया गया , कोर्ट से कार्यकर्ता को जमानत दी गई |

जलते पुतले पर कूदा पुलिस कर्मी 

कांग्रेस प्रदर्शन के दोरान कार्यकर्ताओ ने एक पुतला पार्टी कार्यलय से जब फेंका तो जलते पुतले पर पुलिस कर्मी लेट गया जिसे बचाने के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने अलग हटाया |

Related posts

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो गैस सिलेंडर मिलेगा 500 रु में , महिलाओ के खाते में हर महीने आएँगे 1500 रु -कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री

jansamvadexpress

1000 से अधिक गौ माता का पूजन कर भोग अर्पण किया, ठाकुरजी को लगाया अन्नकूट भोग खंडेलवाल वैश्य पंचायत ने मनाया अन्नकूट महोत्सव

jansamvadexpress

Kumbh Mela 2025: महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान आज : 12 और 26 फरवरी को भी महाकुंभ का स्नान

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token