Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर के मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, रामनवमी पर हादसे में अब तक 11 की मौत, कई किए रेस्क्यू

इंदौर |  इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया. यहां हादसा  मंदिर में बावड़ी  पर बनी छत धंसने से हुआ . इसके चलते करीब 20-25 लोग बावड़ी (कुएं) में गिर गए.कलेक्टर ने चार लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है. वहीं अभी तक 15 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है. जबकि बाकी को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है.

हादसा इंदौर के  स्नेह नगर के पास पटेल नगर में हुआ. यहां बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई. इसके चलते इस पर मौजूद लोग कुएं में गिर गए.बताया जा रहा है कि रामनवमी पर मंदिर में हवन हो रहा था. इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. लोग पूजा अर्चना और आरती कर रहे थे. मंदिर में एक बावड़ी थी, इस पर 10 साल पहले छत डाल दी गई थी. पूजा के दौरान 20-25 लोग बावड़ी की छत पर खड़े थे, तभी छत धंस गई. छत धंसने से कुएं में करीब 20-25 लोग इसमें गिर गए. यह बावड़ी 50 फीट गहरी बताई जा रही है. अब तक हादसे में 11 लोगो की मौत होने की जानकारी लगी है

हादसे पर सीएम शिवराज की नजर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हादसे पर नजर हैं. उन्होंने कहा, ‘इंदौर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है. हम पूरी ताकत से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं, मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं. अब तक 10 लोग सुरक्षित बाहर निकाले जा चुके हैं. 9 लोग अंदर हैं जो सुरक्षित हैं.’

पीएम् मोदी ने जताया दुःख 

इंदौर में हुई घटना पर प्रधानमंत्री narendr मोदी ने दुःख जताया है घटना के बाद पीएम ने twitter पर ट्विट किया है

Related posts

बुलेट ट्रेन परियोजना से रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा होंगे: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Prakash Raj Voter List: बेंगलुरु वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भड़के प्रकाश राज

MP Election 2023: बागी प्रत्याशी की रैली, करणी सेना का मिला समर्थन, कांग्रेस ने काट दिया था टिकट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment