Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsराष्ट्रीय

उत्तरकाशी टनल अपडेट :अमेरिकी ड्रिलिंग मशीन ऑगर ने 30 मीटर ड्रिल किया; टनल कमजोर होने से धीमी हुई स्पीड

उत्तरकाशी में सिल्क्यारा टनल धंसने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुक्रवार सुबह शुरू हो चुका है। अमेरिका से आई ऑगर मशीन ने गुरुवार (16 नवंबर) को रात भर ड्रिलिंग किया। शाम करीब 6 बजे असेंबलिंग के बाद ड्रिलिंग शुरू हुई थी।

रात भर में 6-6 मीटर के पांच पाइप मलबा हटाकर टनल में भेजे गए। जिन्हें ऑगर मशीन की मदद से ड्रिल किया जा चुका है।

एक्सपर्ट, ऑपरेटर और इंजीनियर्स समेत 40 लोगों की टीम मौके पर मौजूद है। टीम ने सुबह 10.30 बजे तक 30 मीटर तक ड्रिल कर लिया है। करीब 60-70 मीटर तक खुदाई करनी है।

12 अक्टूबर को सुबह 4 बजे टनल धंसने के बाद से करीब 40 मजदूर 5 दिन से अंदर फंसे हैं। इन्हें पाइप के जरिए ऑक्सीजन, खाना-पानी दिया जा रहा है।

Related posts

आज उज्जैन आएँगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह : महू में आयोजित कार्यक्रम में बोले सुरक्षा के मामले में भारत बहुत भाग्यशाली देश नहीं

jansamvadexpress

इंदौर सॉफ्ट वेयर कम्पनी के केम्पस में दिखा तेंदुआ , वन विभाग की टीम कर रही तलाश

jansamvadexpress

इन्दोर में बढ़ते अपराध के बाद पुलिस कमिश्नर ने संभाला मोर्चा , देर रात सडको पर चेकिंग करने पहुचे

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token