Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराष्ट्रीय

उत्तरकाशी टनल हादसा : टनल में फंसे मज़दूरों को निकालने के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं?

उत्तरकाशी के सिलक्यारा गांव में एक सुरंग में फंसे क़रीब 40 मज़दूरों को बाहर निकालने की कोशिश लगातार जारी है. शुक्रवार को रेस्क्यू ऑपरेशन का छठा दिन रहा लेकिन सफलता नहीं मिली.

गिरिडीह के रहने वाले एक मज़दूर ने बताया कि उसके कई साथी मज़दूर सुरंग में फंसे हुए हैं जिसके कारण वे तनाव में है.

वे कहते हैं, “मैं भी उन्हीं के साथ इस टनल में काम करता हूँ. रविवार को वो रात की शिफ़्ट में थे. मैं दिन की शिफ्ट में काम करता हूँ लेकिन उस दिन दिवाली के कारण मेरी छुट्टी थी. अगर हादसा न होता, अंदर फंसे लोग भी रविवार को दिवाली की छुट्टी करते. लेकिन साथियों की रात की शिफ़्ट के ख़त्म होने से पहले ही 5 बजे सुबह सुरंग के 200 मीटर अंदर ऊपर का एक बड़ा हिस्सा नीचे आ गिरा और लगभग 70 मीटर तक मलबा फैल गया.”

गिरिडीह के इस मज़दूर ने बताया कि उनके राज्य झारखंड के 15 मज़दूर अंदर फंसे हैं.

Related posts

इंदौर के ISBT में काम करने वाला निकला पंजाब के बब्बर खालसा आतंकी संघटन का सदस्य

Jansamvad Express Digital

बड़ी भगवा झंडों और सजावट के सामान की डिमांड

अतीक हत्याकांड के बाद केंद्र बना रही पत्रकारों के लिए गाइड लाइन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment