Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद आप सांसद संजय सिंह शराब घोटाले में गिरफ्तार

नई दिल्ली |  आम आदमी पार्टी AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ED ने गिरफ्तार  कर लिया है। उनके दिल्ली वाले घर पर बुधवार सुबह 7 बजे ED की टीम पहुंची थी। 10 घंटे तक चली इस छापेमारी के बाद गिरफ्तारी हुई।

बताया जा रहा है कि करीब 7-8 अधिकारी आबकारी नीति केस के सिलसिले में छानबीन कर रहे थे। आबकारी नीति केस की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है। इस केस में मनीष सिसोदिया जेल में हैं।

ED की कार्रवाई को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- इस केस में 1000 रेड पड़ चुकी हैं। संजय सिंह के घर पर कुछ नहीं मिलेगा। 2024 के चुनाव आ रहे हैं और वे जानते हैं कि वे हारेंगे। ये उनकी हताशा भरी कोशिशें हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, ED, CBI जैसी सभी एजेंसियां ​​सक्रिय हो जाएंगी।

इस बीच, दिल्ली में बीजेपी ने AAP के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा के कार्यकर्ता ‘अब तो ये स्पष्ट है, केजरीवाल भ्रष्ट है’, नारे वाले पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों की मांग है केजरीवाल को सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Related posts

लारेंस विश्नोई विडिओ कॉल मामले में 07 अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड : 2 DSP से लेकर हेड कॉन्स्टेबल शामिल

Jansamvad Express Digital

राम नवमी के अवसर पर बजरंग दल द्वारा शहीद पार्क पर 2000 कन्याओं का किया गया पूजन, सांसद और उच्च शिक्षा मंत्री रहे मौजूद,

वक्फ बील लोकसभा में हुआ पास आज राज्यसभा जाएगा , कांग्रेस , AIMIM आप सपा सहित कई दल के सांसदों ने किया विरोध

Leave a Comment