मुंबई || मुंबई युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और बांद्रा से कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी ने अन्तत कांग्रेस को छोड़ कर अजित पंवार एनसीपी का दामन थाम लिया है , महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले उठापटक का दौर जारी है। कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान 25 अक्टूबर को कांग्रेस छोड़कर NCP (अजित गुट) में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार सुबह NCP-अजित गुट ऑफिस में जीशान ने पार्टी की औपचारिक सदस्यता ली।
इसके बाद NCP-अजित गुट ने महाराष्ट्र विधानसभा 2024 के लिए कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की। पार्टी ने जीशान को बांद्रा पूर्व से उम्मीदवार बनाया है। जीशान 2019 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे।
NCP जॉइन करने के बाद जीशान ने कहा, ‘यह मेरे और परिवार के भावुक पल है। मैं बांद्रा पूर्व से नामांकन भरूंगा। विश्वास है कि मुझे लोगों को प्यार और भरोसा मिलेगा। मैं बांद्रा पूर्व से दोबारा जीतूंगा। शिवसेना (उद्धव गुट) और कांग्रेस की फितरत में धोखा है’
