Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस 140 नामो की पहली सूचि करेगी जारी , क्या श्राद्ध ख़त्म होने का कांग्रेस कर रही इंतजार

नई दिल्ली | मध्यप्रदेश में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक आज दिल्ली में आयोजित हुई | बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे , पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष सोनिया गाँधी , राहुल गाँधी , मध्यप्रदेश के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला , जितेन्द्र सिंह , पूर्व मुख्य्म्नात्री कमलनाथ सहित मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्केनिंग कमिटी के सदस्य बैठक में शामिल हुए |

कांग्रेस की आज हुई बैठक में मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटो में से 140 सीटो पर कांग्रेस नेताओ की लगभग सहमती बन चुकी है , इस अनुसार कांग्रेस की पहली सूचि में 140 नामो की घोषणा होने की सम्भावना बनी हुई है |

हालाकि अभी भी कांग्रेस के द्वारा सूचि जारी नहीं की गई है और ना आने वाले दो चार दिनों में कांग्रेस सूचि जारी करने वाली है |

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया को बताया की कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश की 140 सीटो पर एक सप्ताह में घोषणा करने वाली है , इसके साथ ही बची हुई सीट भी जल्द फायनल कर दी जाएगी |

आपको बता दे वर्तमान में हिन्दू धर्म में श्राद्ध पर्व चल रहा है जिसमे कोई शुभ काम नही किया जाता है और मध्यप्रदेश की राजनीति में कांग्रेस धार्मिक भावनाओं पर बहुत बारीखी से ध्यान दे रही है , इसी माह की 14 तारीख को श्राद्ध भी ख़त्म होने जा रहे है , वही कमलनाथ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सात दिन में सूचि जारी होगी इस हिसाब सेमाना जा सकता है की कांग्रेस श्राद्ध ख़त्म होने के बाद ही सूचि को जारी करेगी |

Related posts

आदि शंकराचार्य जयंती के पावन अवसर पर एकात्म व्याख्यानमाला का आयोजन

jansamvadexpress

META का NEW फार्मूला जल्द अब यूजर्स के अकाउंट्स को वेरिफाई करने के लिए SUBSCRIPTION सेवा शुरू करेगा META

jansamvadexpress

राजधानी में आवारा कुत्तो का आतंक , फिर मासूम पर कुत्ते का हमला

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token