Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

तमिलनाडू में मिचोंग तूफ़ान का कहर , 1 करोड़ से अधिक लोग हुए प्रभावित

तमिलनाडु |  बंगाल की खाड़ी से उठे मिचौंग तूफान के कारण आई बाढ़ से तमिलनाडु के 1.2 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिले में सबसे ज्यादा तबाही हुई।

गुरुवार को चेन्नई आने-जाने वाली 15 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। 4 दिसंबर से सभी स्कूल-कॉलेज बंद हैं। भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर से कल बाढ़ प्रभावित इलाकों में 23 KG राहत सामग्री पहुंचाई गई।

DMK सांसद टीआर बालू ने संसद में बताया कि राज्य में 47 साल बाद ऐसे हालात बने हैं। तूफान की वजह से राज्य में 2 दिनों में 3 महीने की बारिश हुई।

चेन्नई में एक दिन में सबसे ज्यादा 50 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके चलते आई बाढ़ से 20 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर के कई हिस्सों में तीन दिन से बिजली और इंटरनेट बंद है।

CM एमके स्टालिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 5060 करोड़ रुपए की मदद मांगी। पीएम मोदी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर चक्रवात के चलते जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताई।

Related posts

कविंदर गुप्ता होंगे हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल

देवास पुलिस को त्यौहार चेकिंग के दोरान युवक से मिला विलुप्त प्रजाति का कच्चुआ

Jansamvad Express Digital

डेरा सच्चा सोदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत, डेरा मेनेजर हत्याकांड मामले में किया बरी

Leave a Comment