Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली के बाद बेंगलुरु के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, गोल्डन टेंपल मामले में आया अपडेट

दिल्ली / बेंगलुरु || देश की राजधानी  दिल्ली की बाद अब बेंगलुरु में शुक्रवार सुबह 80 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। दिल्ली के 45 से ज्यादा स्कूलों को धमकी भरा ईमेल भेजा गया। इनमें पीतमपुरा, द्वारका, पश्चिम विहार, रोहिणी, संगम विहार, समेत दूसरे इलाकों के स्कूल शामिल हैं।सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर सर्विस की टीमें स्कूल पहुंची हैं। सावधानी के तौर पर स्कूलों को तुरंत खाली करा लिया गया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

राजधानी दिल्ली में 5 दिन के भीतर बम धमकी का यह चौथा मामला है। इससे पहले 14 जुलाई को दो, 15 जुलाई को तीन, 16 जुलाई को करीब 10 स्कूलों और दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन्स कॉलेज को धमकी मिली थी।वहीं बेंगलुरु के भी 40 स्कूलों को बम की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता अलग-अलग स्कूलों में जाकर जांच में जुट गया है।

क्या लिखा था ईमेल में?

बता दें कि स्कूल के अंदर बम सब्जेक्ट के साथ roadkill 333@atomicmail.io नामक ईमेल आईडी से ईमेल भेजा गया है। ईमेल में दावा किया गया है कि स्कूल के क्लासरूम में ट्राइनाइट्रोटोल्यूइन (TNT) से बने विस्फोटक लगे हैं। प्लास्टिक के थैलों में विस्फोटक छिपाए गए हैं, जो किसी भी वक्त फट जाएंगे। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद बेंगलुरु पुलिस अलर्ट हो गई। स्कूलों के बाहर पुलिस की टीमें तैनात करके सर्च ऑपरेशन चलाया गया। स्कूल के सभी कमरे, प्ले ग्राउंड और ऑफिस को खाली कराकर जांच की गई।

दिल्ली के 20 स्कूलों को मिली धमकी

आज 18 जुलाई को दिल्ली के भी 20 से ज्यादा स्कूलों को धमकी मिली है। आज जिन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल आए, उनमें सेंट थॉमस स्कूल (द्वारका), गुरु नानक पब्लिक स्कूल (रोहिणी), GD गोयनका (द्वारका), द्वारका इंटरनेशनल स्कूल, रिचमंड स्कूल (पश्चिम विहार), और अभिनव पब्लिक स्कूल (रोहिणी सेक्टर 3) शामिल हैं। इससे पहले 14 से 16 जुलाई 2025 के बीच 3 दिन लगातार कुल 9 स्कूल और एक कॉलेज (सेंट स्टीफन्स कॉलेज) को धमकी भरा ईमेल मिला।

गोल्डन टेंपल को भी मिली थी धमकी

बता दें कि अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। 14 जुलाई 2025 से 17 जुलाई के बीच 5 धमकियां गोल्डन टेंपल को मिलीं। धमकी भरे ईमेल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को भेजे गए थे। ईमेल में गोल्डन टेंपल को RDX से विस्फोट करके उड़ाने की धमकी लिखी थी।

धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस, BSF और डॉग स्क्वायड ने गोल्डन टेंपल का कोना-कोना खंगाला, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, DGP गौरव यादव और SGPC के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने धमकियों को गंभीरता से लिया। पुलिस को धमकी भेजने वालों का कनेक्शन तमिलनाडु से मिला है। अमृतसर पुलिस और साइबर क्राइम सेल धमकी भेजने वालों का सुराग लगाने में जुटे हैं।

Related posts

कर्नाटक हाईकोर्ट में आज पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की जमानत याचिका पर सुनवाई

Jansamvad Express Digital

नगर निगम उज्जैन ने जप्त की अमानक स्तर की पोलीथिन ,कार्यवाही के दोरान जप्त पोलीथिन से बनेगी सड़क

Jansamvad Express Digital

टनल में अब भी फंसे मजदुर , आज अमेरिकन आर्गन मशीन से की जाएगी खुदाई

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment