Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

नितीश कुमार ने महिलाओ पर दिए बयान पर हाथ जोड़ कर माफ़ी मांगी

बिहार के CM नीतीश कुमार ने महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर बुधवार सुबह माफी मांग ली। उन्होंने 16 घंटे बाद विधानसभा के बाहर और सदन में कई बार हाथ जोड़कर खेद प्रकट किया।

नीतीश ने कहा, ‘मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं। जनसंख्या नियंत्रण के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। मेरा मकसद सिर्फ शिक्षा के बाद जनसंख्या वृद्धि में आ रहे परिवर्तन को बताना था।’

‘मैं माफी मांगता हूं। मैं अपने शब्दों को वापस लेता हूं, अगर मेरी कोई बात कहना गलत था, मेरी किसी बात से दुख पहुंचा है तो माफी मांगता हूं। अगर मेरे बयान की कोई निंदा कर रहा है, तो हम माफी मांगते हैं। अगर इसके बाद भी कोई मेरी निंदा करता है तो मैं उसका अभिनंदन करता हूं।’

Related posts

 पॉप स्टार तनिष्क सिंह उर्फ पैराडॉक्स बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे

देश प्रदेश में कल ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा

फिर दिल्ली क्राइम ब्रांच पहुची केजरीवाल के निवास

Leave a Comment