Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

न्यू इयर को लेकर इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में भी तेयारी शुरू

इंदौर में भी बड़ी संख्या में लोग नए साल के पहले दिन 1 जनवरी की शुरुआत देव दर्शन के साथ करते हैं। शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में हर साल भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले साल की तुलना में इस बार करीब डेढ़ लाख से ज्यादा भक्तों के आने की संभावना है।

मंदिर प्रशासन का मानना है कि इस बार 6 लाख से ज्यादा भक्त मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर तैयारियों का दौर जारी है। इस बार मंदिर पहुंचने वाले वाहनों का एंट्री पाइंट क्या रहेगा, ये फिलहाल तय नहीं हुआ है। 30 दिसंबर को इस पर निर्णय होगा|

मंदिर आने वाले भक्तों को पिछले साल खजराना चौराहे से कालिका माता होते हुए मंदिर के अंदर प्रवेश दिया था और दर्शन के बाद श्रद्धालु वाहनों सहित गणेश पुरी सर्विस रोड होते हुए खजराना चौराहे पर पहुंचे थे। इस बार भी मंदिर पहुंचने के लिए यही व्यवस्था रहेगी या नहीं अभी इस पर निर्णय नहीं हो सका है।

व्यवस्था में बदलाव की कोशिश पर विचार चल रहा है। पुलिस की तरफ से ये सुझाव दिया गया है कि गणेश पुरी से भक्तों को एंट्री और कालिका माता मंदिर की ओर से भक्तों को बाहर किया जाएगा।

Related posts

शराब कम्पनी के ऑफिस में दिनदहाड़े लूट : हेलमेट पहनकर आए बदमाशो ने की 18 लाख की लूट

jansamvadexpress

फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट पत्नी समेत गिरफ्तार , 30 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

jansamvadexpress

Modi Gujarat Visit : ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी; वडोदरा में कर रहे रोड शो

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token