Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पांच राज्यों के 22 ठिकानों पर NIA का छापा : महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली शामिल

नई दिल्ली | देश के कई राज्यों में आज नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (NIA) ने दबिश दी है , दबिश जिन राज्यों में दी गई है उसमे  महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली शामिल है | NIA ने करीब   22 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। NIA ने एक आतंकी साजिश मामले को लेकर एक्शन लिया है। इसमें कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। NIA को आशंका है कि हिरासत में लिए गए लोगों का कनेक्शन आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से है।

महाराष्ट्र के मालेगांव, जालना और संभाजीनगर में NIA की छापेमारी के दौरान ATS की टीम भी मौके पर पहुंची है। मालेगांव में एक होम्योपैथी क्लिनिक से NIA ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। इनका आतंकी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर पूछताछ की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के बारामूला में जिस शख्स के यहां छापा मारा गया है, उसका नाम इकबाल भट है। उस पर टेरर फंडिंग के आरोप हैं। इसके अलावा कश्मीर में कुछ लोकेशन पर भी छापेमारी चल रही है।

NIA ने 1 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की थी। NIA की टीम ने दक्षिण 24 परगना, आसनसोल, हावड़ा, नदिया और कोलकाता में 11 स्थानों पर संदिग्धों के आवासों पर तलाशी ली थी।

NIA ने बताया था कि जिन लोगों के घर छापे मारे गए, वो भाकपा (माओवादी) के कार्यकर्ता थे। उन्होंने नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने में संगठन के कमांडरों की मदद की थी।

NIA की तरफ से कहा गया था कि तलाशी में कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए। मामला पोलित ब्यूरो, केंद्रीय समिति के सदस्यों, कार्यकर्ताओं और प्रतिबंधित संगठन के समर्थकों की साजिश से संबंधित है।

Related posts

4 अप्रेल से उज्जैन में होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा

मानवता की अनुपम सेवा है देहदान – जिला न्यायाधीश हिदायत उल्ला खान, देपालपुर में उल्लास कार्यक्रम में देहदानी परिवारों का सम्मान

Jansamvad Express Digital

अमरनाथ यात्रा भारी बारिश के कारण रोकी गई

Leave a Comment