Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

फेमस डांस कोरियोग्राफर रमेश गोपी उर्फ़ रेमो ने किये महाकाल दर्शन

उज्जैन ||  फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा सोमवार तड़के भस्म आरती में शामिल होने के लिए महाकाल मंदिर पहुंचे। रेमो करीब चार बजे मंदिर आए उसके बाद उन्होंने दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

रेमो इससे पहले भी कई बार महाकाल मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने आ चुके है। रेमो ने आज भस्म आरती के बाद भगवान महाकाल की देहरी से पूजन अभिषेक किया। इस दौरान रेमो धोती शॉल में नजर आए। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप भी किया। पूजन के बाद रेमो ने महाकाल मंदिर समिति के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं की भी तारीफ की।

 

कौन है रेमो उर्फ़ रमेश 

रेमो डिसूजा इंडस्ट्री में एक मशहूर नाम हैं, जिन्हें उनके शानदार डांसिंग स्किल्स और कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर के तौर पर उनके अविश्वसनीय योगदान के लिए जाना जाता है। रमेश गोपी नायर के रूप में जन्मे, उन्होंने बाद में ईसाई धर्म अपनाने के बाद अपना नाम बदलकर रेमो डिसूजा रख लिया।

उनका प्रारंभिक संघर्ष और सफलता

आज के मशहूर कोरियोग्राफर बनने से पहले उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। जब वह पहली बार डांस के अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई आए, तो उन्हें उनके सांवले रंग के कारण कई निर्माताओं ने रिजेक्ट कर दिया था। उनके पास खाने के लिए पैसे नहीं थे और उन्हें रेलवे स्टेशन पर सोना भी पड़ता था। अपनी प्रतिभा के बावजूद, जब तक अहमद खान ने उन्हें नहीं खोजा, तब तक उनका करियर आगे नहीं बढ़ पाया। अहमद खान ने उन्हें अपना असिस्टेंट बनाकर पहला ब्रेक दिया।

Related posts

शाही स्नान के दोरान प्रयागराज में रहेगा ट्राफिक का यह प्लान : इसदिन होंगे 06 स्नान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ दौरे पर, 12,930 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन

Jansamvad Express Digital

इंदौर में छात्रों का प्रदर्शन ,PSC दफ्तर के बाहर दिया धरना

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment