Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयपटनाबिहारराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

बिहार में बदलेगा मुख्यमंत्री चेहरा : नितीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

पटना || : बिहार की राजनीति में एक बार फिर उलट फेर होने जा रहां है लम्बे समय से बिहार की राजनीति के आइकोन बने बैठे नितीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद छोड़ने जा रहे है , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही उनके मन में इच्छा थी कि वह बिहार के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बने। इसी क्रम में वह राज्यसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। गुरुवार को वे राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं, जिसके बाद राज्य में भाजपा का सीएम बनने की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है की इस बार बिहार में भाजपा अपना मुख्यमंत्री चेहरा देगी जबकि JDU के दो उपमुख्यमंत्री हो सकते है |

अमित शाह रहें मौजूद

जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के भाजपा के कद्द्वर नेता सम्राट चौधरी के साथ अपना  नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे । नितीश कुमार अमित शाह दोनों एक ही गाडी में सवार होकर नामांकन प्रक्रया पूरी करने पहुंचे

इससे पहले भाजपा ने राज्यसभा के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जिनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम शामिल हैं। वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा को लगातार दूसरी बार राज्यसभा भेजे जाने की पुष्टि हो चुकी है।

नीतीश कुमार ने क्या लिखा?

नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव लड़ने की खबरों कर मुहर लगाते हुए अपने पोस्ट में लिखा, “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास तथा समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।”

नई सरकार पर क्या बोले?

नीतीश कुमार ने आगे लिखा, “मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।”

Related posts

महाराष्ट्र चुनाव में फिर पंवार परिवार पार्टी सिम्बोल को लेकर कोर्ट पहुंचे : घड़ी चुनाव चिन्ह के उपयोग को रोकने शरद पंवार कोर्ट पहुंचे

jansamvadexpress

नागदा की लैंक्सेस उद्योग में स्टाफ कर्मी की संदिग्ध मौत- श्रम संगठन व परिजनों सहित भाजपा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद अनुकंपा नियुक्ति दी

jansamvadexpress

नागझिरी स्थित 5 हजार लोगो को रोजगार देने वाली गारमेंट फैक्ट्री का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री भी मोजूद,

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token