Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

बॉलीवुड डांस कोरियोग्राफर रेमो और टेरेंस पहुंचे महाकाल मंदिर :भस्म आरती में हुए शामिल

महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान बॉलीवुड के डांस मास्टर और रियलिटी शो डांस प्लस के जज ओर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा पत्नी लिजेल डिसूजा इंडियाज बेस्ट डांसर के जज टेरेंस लुईस, शनिवार को भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुँचे, सभी ने नंदी हॉल से भगवान के दर्शनों को लाभ लिया।

तड़के दो बजे उज्जैन रेमो डिसूजा सपरिवार और टेरेंस लुईस के साथ महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचे।अल सुबह होने वाली भस्म आरती में सभी नंदी हाल में करीब दो घंटे तक बैठकर भगवान की आरती में शामिल हुए। रेमो पत्नी और बच्चो के साथ दर्शन करने पहुंचे थे। भस्म आरती के बाद रेमो डिसूजा ने कहा कि एक अलग ही अनुभव महसूस किया है, भस्म आरती मैंने पहली बार देखी है, महाकाल के दर्शन कभी ऐसे पहले महसूस नहीं किया था बहुत अच्छा लग रहा है। रेमो की पत्नी लिजेल ने कहा एक अलग ही अनुभव और फीलिंग है जो आप बोल नहीं सकते सिर्फ महसूस कर सकते हो यहाँ का अलग ही वायब्रेशन है जो हमने सुना था आज हमने अनुभव किया है। टेरेंस लुईस ने भी महाकाल दर्शन के बाद कहा कि सुकून महसूस किया, शक्ति महसूस किया , शायद आरती की वजह से और भस्म की वजह से यहाँ यह सब अनुभव किया।

Related posts

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट, CBI ने पेश की क्लोजर रिपोर्ट

निर्माण के दौरान नींव धंसी, 50 साल पुराना मकान गिरा; 12 साल के असरान की मौत, नानी गंभीर

Jansamvad Express Digital

बुर्ज खलीफा की उचाई से कैसे दिखता है दुबई का नजारा : देख कर आपका दिल खुश हो जाएगा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment