Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयआगराउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

भारत दौरे पर आए क्रोएशिया के प्रधानमंत्री ने परिवार सहित किया ताजमहल का भ्रमण

आगरा : भारत दौरे पर आए एंड्रेज प्लेनकोविक ने पत्नी और तीन बच्चों के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजमहल और आगरा किला का दीदार किया। आगरा पहुंचने पर उनका स्वागत उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और मुख्य सचिव मुकेश गोयल ने किया।

होटल अमर विलास से बैटरी चालित गोल्फकार्ट के जरिए ताजमहल पहुंचे प्रधानमंत्री प्लेनकोविक ने डायना बेंच पर परिवार संग फोटो सेशन कराया और गाइड से स्मारक के इतिहास, निर्माण और पच्चीकारी की बारीकियों की जानकारी ली।

उन्होंने प्रेम के प्रतीक इस विश्वविख्यात धरोहर की भव्यता और सुंदरता की सराहना की। लगभग एक घंटे तक ताजमहल का अवलोकन करने के बाद उन्होंने आगरा किले का भी भ्रमण किया। सुरक्षा कारणों से उनके दौरे के दौरान ताजमहल और आगरा किला आम पर्यटकों के लिए बंद रखे गए।

 

 

Related posts

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रॉबिन जिंदल पर इंदौर में दुष्कर्म का मामला दर्ज

jansamvadexpress

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर दौरे पर : आज दौरे का दूसरा दिन

jansamvadexpress

कालभैरव मन्दिर परिसर से अतिक्रमण हटाया गया

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token