Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

भारत पाक के बीच मुकाबला आज , अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा मेच , उज्जैन के महाकला मंदिर में जीत के लिए प्रार्थना

वनडे वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। टूर्नामेंट के इतिहास में यह दोनों टीमों के बीच आठवीं भिड़ंत होगी। इससे पहले 7 मुकाबले खेले गए, सभी भारत ने जीते।

इस बार भी हालिया फॉर्म और टीम बैलेंस के लिहाज से भारत का पलड़ा भारी बताया जा रहा है। हालांकि, जिस तरह पाकिस्तान ने 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ जीत का सूखा समाप्त कर लिया था, उसी तरह का कमाल वह वनडे वर्ल्ड कप में भी करने में सक्षम है।

इधर आज के मेच में भारत की जीत को लेकर धार्मिक स्थलों पर प्रार्थनाए की जा रही है उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी आज भारत की जीत के लिए विशेष पूजन किया गया और जीत की कामना की गई |

Related posts

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का तीसरा दिन आज

निर्विरोध जितने के लिए गुजरात के सूरत में भाजपा ने चलाया आपरेशन निर्विरोध , कांग्रेस का प्रत्याशी ही मिला था भाजपा से

Jharkhand Flood Alert: गढ़वा-लातेहार में स्कूल बंद, 10 जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment