Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

महाकाल से क्षमा मांग किया दोरा , कहा भ्रष्टाचार नही हुआ तकनिकी कमी से गिरी मुर्तिया ,कांग्रेस तलाशती रहती है राजनीती करने का अवसर -जगदीश देवड़ा प्रभारी मंत्री

उज्जैन। तेज आंधी के कारण श्री महाकाल लोक में लगी सप्त ऋषि की मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गई थी। मामले में कांग्रेस के आक्रमक होने के बाद सोमवार को प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने श्री महाकाल लोक का निरीक्षण करने के बाद कहा आपदा के कारण मूर्तियां गिरी है, इसमें भ्रष्टाचार वाली कोई बात नहीं है। यदि कांग्रेस भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है तो पहले खुद के गिरेबान में झांके।

रविवार को श्री महाकाल लोक में लगी सप्त ऋषि की 7 मूर्तियों में से छह मूर्तियां तेज आंधी के कारण गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। घटना के बाद से ही कांग्रेस ने भाजपा पर हमले शुरू कर दिए है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि श्री महाकाल लोक में भ्रष्टाचार हुआ है, जिसके कारण तेज हवा और आंधी में मूर्तियां गिरकर टूट गई। सोमवार को उज्जैन पहुंचे प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद श्री महाकाल लोक पहुंचकर अवलोकन किया। मीडिया से चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री देवड़ा ने कहा कि रविवार को आंधी तूफान तेज गति से आया था। जिसके कारण 6 मूर्तियों पर इसका असर हुआ है, लेकिन कहीं ना कहीं तकनीकी कमी रही होगी। इसको हम पूरी तरह से दिखा रहे है। एक-दो सप्ताह में सभी मूर्ति वापस लग जाएगी। हम सभी मूर्तियों को चेक करवा रहे है, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो।

चुनावी साल देख  प्राकृतिक  आपदा पर भी कांग्रेस राजनीति कर रही है-

कांग्रेस के भ्रष्टाचार के आरोप पर प्रभारी मंत्री देवड़ा ने कहा इसमें कोई भ्रष्टाचार वाली बात नहीं है अचानक आपदा से पुराने पेड़ हिल गए नुकसान हुआ है। तकनीकी कोई दिक्कत होगी तो दूर करेंगे सारे ठेकेदारों को बुलाया है उनके साथ बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद अखंड डूबी हुई है पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें उसके बाद बात करें। प्रभारी मंत्री ने कहा इतना बड़ा काम हुआ है तो कांग्रेस इस पर भी राजनीति कर रही है । प्राकृतिक आपदा पर भी कोई राजनीति कर रहा है तो मुझे लगता है कि इससे ज्यादा घटिया विचार नहीं हो सकता।

Related posts

आंद्रप्रदेश में ट्रेन हादसा , दो ट्रेन की हुई भिडंत ,अब तक 13 की मौत

दो सिर एक धड़ के साथ इंदौर में जन्मी बच्ची : डॉ बोले लाखो में एक केस ऐसा

Jansamvad Express Digital

बाबा महाकाल की भस्मारती में बड़ा बदलाव: अब नहीं लगेगी लंबी लाइनें, तत्काल कोटे से एक दिन पहले ऑनलाइन होगी बुकिंग

Leave a Comment