Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा में बहस आज ,लोकसभा में पास हुआ बिल

नई दिल्ली | लोकसभा और राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास होना है लोकसभा में बिल 454 मतों के साथ पास हो गया है जबकि बिल पर आज राज्यसभा में बहस होना है | हालाकि की विपक्ष का इस बिल को समर्थन मिलने के चलते राज्यसभा में भी बिल पास होने वाला है | यानी  संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन गुरुवार को राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होगी। बहस के बाद बिल पर वोटिंग की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा की ओर से जेपी नड्डा और निर्मला सीतारमण बोलेंगी। भाजपा की 14 महिला सांसद और कई मंत्री भी इस बिल पर अपनी बात रख सकते हैं। वहीं, कांग्रेस की 4 महिला सांसद भी बिल पर बोलेंगी।

PM मोदी ने बुधवार देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर सभी को धन्यवाद दिया। PM ने लिखा – लोकसभा में संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023 के पारित होने पर खुशी हुई। मैं सभी दलों के सांसदों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस विधेयक के समर्थन में वोट किया।

लोकसभा में बिल पर चर्चा में 60 सांसदों ने अपने विचार रखे। राहुल गांधी ने कहा कि OBC आरक्षण के बिना यह बिल अधूरा है। इस पर अमित शाह ने कहा कि यह आरक्षण सामान्य, SC और ST में समान रूप से लागू होगा। चुनाव के बाद तुरंत ही जनगणना और डिलिमिटेशन होगा और महिलाओं की भागीदारी जल्द ही सदन में बढ़ेगी। विरोध करने से रिजर्वेशन जल्दी नहीं आएगा।

आज संसद में होने वाली कार्रवाही पर नजर 

  • कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज लोकसभा में एडवोकेट्स अमेंडमेंट बिल 2023 पेश करेंगे।
  • सरकार आज राज्यसभा में रिपीलिंग एंड अमेंडिंग बिल पेश कर सकती है। इस बिल में ऐसे 65 कानूनों को निरस्त करने का प्रावधान है, जो प्रचलन से बाहर हो गए हैं या दूसरे कानूनों की वजह से निरर्थक हो गए हैं। यह बिल पिछले साल जुलाई में लोकसभा में पास हो गया था।
  • लोकसभा में आज चंद्रयान-3 की सफलता पर चर्चा होगी।

Related posts

बच्चा चोरी की अफवाह में किन्नर की पिटाई

Jansamvad Express Digital

40 क्विंटल फूलो से खेली गई होली भस्म आरती में भक्त और बाबा ने खेली होली

Jansamvad Express Digital

स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता रथ कर रहे हैं प्रचार प्रसार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment