Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज ग्वालियर , अचलेश्वर मंदिर में की पूजन

ग्वालियर | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह  चोहान चुनाव के नजदीक आने के साथ ही प्रदेश के धुँआ धार दौरे पर निकल पढ़े है , आज मुख्यमंत्री ग्वालियर दौरे पर है ,  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार दोपहर 12 बजे ग्वालियर पहुंच गए हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने उनका स्वागत किया है।

 

सीएम शिवराज सिंह एयरपोर्ट से सीधे अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे हैं। यहां करीब 15 मिनट तक उन्होंने पूजा अर्चना की है। पूरे शिव परिवार की पूजा करने के बाद परिक्रमा लगाई है। अब वह रथ में सवार होकर जनदर्शन यात्रा (रोड शो) के लिए निकल चुके हैं। अचलेश्वर मंदिर पर पूजा से लेकर रथ में सवार होने तक केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सीएम शिवराज सिंह के साथ रहे हैं।

इसके बाद रोड शो के साथ सीएम शिवराज सिंह फूलबाग मैदान पहुंचकर “राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन” में शामिल होंगे और सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की चौथी किस्त अंतरित करेंगे।

Related posts

‘बीटिंग द रिट्रीट’ सेरेमनी आज, गणतंत्र दिवस समारोह का होगा औपचारिक समापन

निर्माण के दौरान नींव धंसी, 50 साल पुराना मकान गिरा; 12 साल के असरान की मौत, नानी गंभीर

Jansamvad Express Digital

नागदा के बने खंडरो में हो रही नशा खोरी .महिला संगठन ने पुलिस को ज्ञापन दिया तो दबिश देने पहुची नागदा बिद्लाग्राम पुलिस

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment