Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

युक्रेन युद्ध के बाद पहली बार US और रूस के विदेश मंत्री की मुलाकात , US ने रूस से कहा जंग खत्म करो

नई दिल्ली | अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने नई दिल्ली में हुई G20 बैठक से इतर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। 10 मिनट हुई बातचीत का मुद्दा एक ही था- जंग को खत्म करना। रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद ये दोनों नेताओं की पहली मुलाकात है। इसके पहले दोनों नेता जनवरी 2022 में स्विट्जरलैंड के जेनेवा में मिले थे।

मीटिंग के बाद ब्लिंकन ने कहा- मैंने सर्गेई लावरोव से कहा कि वो जंग को खत्म करें। अमेरिका ने यही बात UN में भी कही थी। बैठकर बातचीत करें और हल निकालें। G20 देशों के नेता भी चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच शांति हो। हम डिप्लोमेसी के जरिए जंग खत्म करने के पक्ष में हैं। इसके लिए हम यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन इसमें कोई इंटरेस्ट नहीं दिखा रहे हैं।

  US दूसरे देशों पर दबाव डाल रहा, ताकि वो रूस के खिलाफ हो जाएं
G20 बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा-यूक्रेन से जारी जंग की वजह से रूस नहीं बल्कि वेस्टर्न वर्ल्ड अलग-थलग पड़ा है। कुछ देशों पर अमेरिका प्रेशर डाल रहा है कि वो रूस के खिलाफ UN में वोटिंग करें। ये देश दबाव में नहीं आए, क्योंकि वो पश्चिमी देशों का खेल समझते हैं। हमने UN चार्टर के मुताबिक ही काम किया है। UN सिक्योरिटी काउंसिल में जल्द से जल्द सुधार होने चाहिए।

दोनों नेताओं ने न्यू स्टार्ट ट्रीटी पर चर्चा की
पिछले हफ्ते रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने न्यू स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी (START) से खुद को अलग कर लिया है। ये ट्रीटी अमेरिका और रूस के बीच 2010 में हुई थी। इसके तहत दोनों देशों पर न्यूक्लियर वेपन के इस्तेमाल को लेकर कुछ शर्तें और प्रतिबंध हैं। रूस ने इस ट्रीटी से अलग होकर इन शर्तों और प्रतिबंधों को मानने से इनकार कर दिया है।

मीटिंग के दौरान एंटनी ब्लिंकन ने सर्गेई लावरोव से इस फैलसे को बदलने की बात कही। उन्होंने कहा- ये एक गैरजिम्मेदाराना फैसला है। रूस को इसे बदलना चाहिए। इस पर एकमत होना दोनों देशों के हित में है। हम बड़ी न्यूक्लियर पॉवर्स हैं, इसलिए दुनिया भी में हमसे एकमत होने की उम्मीद करती है।

Related posts

सत्ता और राज्य सुख का त्याग किया था राष्ट्रधर्म के लिए महाराणा प्रताप ने चैतन्य वीर के आशीर्वाद से चैतन्य हुआ महाराणा प्रताप चौराह के नाम से जानि जाएगी चौपाटी प्रतिमा स्थल का हुआ भूमिपूजन

jansamvadexpress

मध्यप्रदेश सहित अन्य दो राज्यों में मुख्यमंत्री के नाम को घोषणा रविवार तक तय , भाजपा में मंथन जारी

jansamvadexpress

बाबा महाकाल को बंधी राखी:भस्मारती के दौरान लगा सवा लाख लड्डुओं का महाभोग:अच्छी बारिश के लिए विशेष पूजन सीएम हुए शामिल

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token