Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

राजस्थान के झालावाड़ में स्कुल की छत गिरी , 06 बच्चो की मौत कई घायल

शुक्रवार सुबह राजस्थान के झालावाड़ में एक बड़ा हादसा हो गया। जिले में एक सरकारी स्कूल की छत गिर गई। इस हादसे में 6 बच्चों की मौत की खबर है। वहीं, 17 बच्चे घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, ये घटना झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी की है। जहां पर शुक्रवार सुबह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत अचानक गिर गई, जिसके कारण कक्षा में मौजूद कई छात्र मलबे में दब गए। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार हादसे में एक क्लासरूम ढहा है। इसमें 7वीं क्लास के 35 बच्चे बैठे थे। सभी मलबे में दब गए। टीचर्स और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया। मनोहरथाना अस्पताल के डॉ कौशल लोढ़ा ने बताया कि गंभीर घायलों को जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

बारिश के बीच ढहा कमरा, 5 मृतकों की पहचान

गांववालों ने बताया कि इस स्कूल में कुल 7 क्लासरूम हैं। हादसे के दौरान स्कूल के दो क्लासरूम में 71 बच्चे थे। जिस क्लासरूम में हादसा हुआ उसमें 7वीं क्लास के बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। स्कूल में दो टीचर भी मौजूद थे, लेकिन दोनों हादसे के दौरान बिल्डिंग से बाहर थे।

मुख्य्मंत्री ने जताया दुःख

झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।घायल बच्चों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत दिव्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों

Related posts

नये साल के स्वागत के लिए रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे पर्यटक, प्रशासन की माकूल व्यवस्थाएं

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस की हुई कर्नाटक ,भाजपा का नही चला नफरत कार्ड ,विकास और महोब्बत की दूकान पर कर्नाटक की जनता

Jansamvad Express Digital

लोकसभा में ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर तीखी नोकझोंक

Leave a Comment