Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

रूस में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप, 8.8 तीव्रता

US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 8.8 थी। यह भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 4:54 बजे आया। रॉयटर्स के मुताबिक कामचटका में 4 मीटर तक ऊंची सुनामी आई है।

रॉयटर्स के मुताबिक कामचटका में 4 मीटर तक ऊंची सुनामी आई है। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। USGS ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था।

कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने वीडियो पोस्ट कर कहा कि आज का भूकंप दशकों में सबसे शक्तिशाली था। उन्होंने कहा कि एक किंडरगार्टन स्कूल को नुकसान पहुंचा है।

जापान के NHK टेलीविजन के मुताबिक, देश के पूर्वी तट के पास एक फुट ऊंची पहली सुनामी लहरें पहुंची हैं। जापान ने 20 लाख लोगों को हटाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। इसके अलावा अपने फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर को खाली को करा लिया है।

 

Related posts

मुंबई में देर रात को भारी बारिश:मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश सहित 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

jansamvadexpress

जया किशोरी के कार्यक्रम में खाली पडा पंडाल फिर भी ना पुलिस का मान ना पत्रकारों का सम्मान

jansamvadexpress

Napredovanje Obilje Atomsko Številko 85 Zlati Češnjevo Rdeča Kazino . slovenski trg Win Big Today

cradmin

Leave a Comment

Please enter an Access Token