Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव परिणाम के एक दिन पहले चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने कहा, ‘हम पर झूठे आरोप लगाए गए। हमें लापता जेंटलमेन कहा गया, लेकिन इसी दौरान देश में वोटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। यह हमारे लोकतंत्र की ताकत है।’ लोकसभा चुनाव की काउंटिंग से एक दिन पहले सोमवार को CEC ने यह बात प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

राजीव कुमार ने कहा, ‘हमने फेक न्यूज रोकी, लेकिन खुद पर होने वाले हमले नहीं रोक पाए।’ कांग्रेस नेता जयराम रमेश के आरोपों का जवाब देते हुए कहा- शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं है। कांग्रेस नेता ने शनिवार को कहा था- शाह ने 150 कलेक्टरों को धमकाया है।

पहली बार चुनाव के बाद होने वाली हिंसा रोकने के लिए संवेदनशील जगहों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रखने का फैसला किया गया है। आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसी जगहों पर यह फोर्सेस पोस्ट पोल वॉयलेंस रोकेंगी।

Related posts

शिलांग पुलिस पहुंची इंदौर : सोनम के फ़्लैट की ली तलाशी , राजा के घर भी पहुंची

Jansamvad Express Digital

भारत लौटा शशि थरूर के नेतृत्व वाला डेलिगेशन : पांच देशो में रखी देश की बात

रूपसिंह महाराज की जयंती पर निकला चल समारोह

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment