Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराज्य

शनि मंदिर में उमड़ा भक्तो का जन सैलाब,तेल उड़त चढ़ाकर किया पूजन अर्चन

भौरासा निप्र बस स्टैंड रोड स्थित शनि मंदिर में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा, अमावस्या एवं शनि जयंती के अवसर पर भौरासा बस स्टैंड मार्ग पर  शनि  मंदिर पर स्थापित शनि प्रतिमा पर श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ कर दान पुण्य किया ।मंदिर में सुबह से शाम तक श्रद्धालु की आवाजाही बनी रही । जहा दोपहर की तेज धूप साथ भीषण गर्मी में भी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला निरंतर चलता रहा।  पंडित बबलू जोशी ने बताया कि सोमवार को सोमवती अमावस्या ओर शनि जयंती का विशेष योग आया है। वही सोमवती अमावस्या शनि जयंती एवं वट सावित्री का व्रत रख महिलाओं ने वटवृक्ष को सूत का धागा लपेट कर पूजा पाठ की। पंडित जोशी ने बताया कि श्री शनि  सेवा संस्था द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का वितरण किया गया था। जो सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक वितरित होता रहा। भगवान शनिदेव का  अभिषेक किया गया। सोमवार दिन के 12:00 बजे नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र यादव  सहित सेकड़ो भक्तो की उपस्थिति में शनि देवजी की भव्य आरती की गई । इस दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शनिदेव को तेल उड़द और काला कपड़ा अर्पित कर शनि की साढ़ेसाती एवं शनि के प्रकोप से बचने के उपाय किए। वही बस स्टैंड पर शनि जयंती के 1 दिन पूर्व भजन संध्या का आयोजन हुआ वही शनि जयंती के उपलक्ष में बस स्टैंड पर एक विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसादी का आनंद लिया

Related posts

बढ़ रहा GPS का दुरूपयोग : प्रेमिका की लोकेशन ट्रेक करने के लिए स्कूटी में लगा दिया GPS ट्रेकर

Jansamvad Express Digital

साल 2009 में हुए पीएचडी नक़ल कांड केस हाई कोर्ट से ख़ारिज , कहा चलाने योग्य नहीं

कांग्रेस की हुई कर्नाटक ,भाजपा का नही चला नफरत कार्ड ,विकास और महोब्बत की दूकान पर कर्नाटक की जनता

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment