Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

सांप समझकर सपेरे को पकड़नें बुलाया निकला 11 फीट का 50 किलो वजनी अजगर – फूले हाथ पैर बड़ी मशक्कत से पकड़ा गया

महिदपुर। मामला महिदपुर क्षेत्र के ग्राम बरखेडा बुजुर्ग का है जहॉ पर सोमवार – मंगलवार की दरमियानी रात्रि को ग्रामीणजनों के द्वारा एक बड़ा सांप देखा गया। ग्रामीणजन के द्वारा इसकी जानकारी अन्य लोगो को दी गई और इसकी सूचना डायल 100 पर कर उनके द्वारा ग्राम भीमाखेड़ा के सांप पकड़ने वाले व्यक्ति को रात्रि मे ही ग्राम में लाया गया किंतु सांप पकड़ने वाले के द्वारा घर के बाहर झाड़ियों में छुपकर बैठे विशालकाय सर्प को देखा और पकड़नें की कोशिश की तो पाया कि वह अजगर है ज्योकि काफी शक्तिशाली था। जिसे पकड़नें के लिये ग्रामीणजनों की सहायता लेकर उसे बडी मशक्कत के बाद बोरे में बंद कर ड़ायल 100 वाहन से सांप पकड़नें वाले के द्वारा महिदपुर लाया गया। तथा रात्रि में बोरे में बंदकर अपने घर रखा गया जिसकी जानकारी मिलते ही सुबह वन विभाग महिदपुर की टीम कैलाश ठाकुर तथा दिलीप सिंह पंवार के द्वारा सपेरे के घर से उसे गंगावाड़ी नर्सरी पर लाया गया। तथा उसे बोरे से बाहर निकलकर पानी पिलाया गया। कुछ समय के लिये जंगल में छोडा गया जिससे की उसका आक्सीजन लेविल बराबर होकर वह चलने फिरने के लायक हो सके।


जानकारी प्राप्त होते ही वन विभाग उज्जैन की रेस्क्यु टीम के मदन सिंह मोहरे तथा दिलीप शेर, राजेश चौहान के द्वारा महिदपुर नर्सरी पहॅचकर अजगर को जिसकी लंबाई लगभग 11 फिट से अधिक थी व वजन 50 किलो से अधिक होना बताया गया । उसे बक्से में सुरक्षित रुप से रखकर ले जाया गया जहॉ से उसे देवास जिले के सिवनी अभ्यारण में छोड़ा गया।
अमुमन क्षेत्र मे अजगर नहीं पाये जाते है क्षेत्र में अजगर मिलनें यह दूसरी घटना है विगत 4 वर्ष पूर्व भी क्षेत्र में अजगर मिला था यह कहॉ से आये है यह अभी पता नही चल पाया है। अजगर भूखा था तथा खानें की तलाश में निकल आया था। पकडनें के बाद टीम के द्वारा चेक करने पर उसका पेट खाली पाया।

Related posts

अरविन्द केजरीवाल के इस्तीफे से बदल जाएगी भाजपा की प्लानिंग: अब क्या होगा नया एजेंडा

Jansamvad Express Digital

स्कूल के नए सत्र की शुरुवात : सांसद पहुंचे निरीक्षण करने मिली कई लापरवाही , बदहाल स्कूल ख़राब मध्यान भोजन

Jansamvad Express Digital

पहले से जेल में बंद चोर निकला NRI के घर हुई चोरी की घटना का आरोपी , ग्वालियर पुलिस ने किया खुलासा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment