Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

शिमला || आपातकालीन सेवाएं प्रभावित, मरीजों को हो रही भारी परेशानी जिले में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। हड़ताल के कारण मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला एंबुलेंस प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारी पिछले करीब 15 वर्षों से लगातार सेवाएं दे रहे हैं और 12-12 घंटे की ड्यूटी निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 12 फरवरी से 17 फरवरी तक हड़ताल का ऐलान किया है।उन्होंने कहा कि आज हड़ताल का दूसरा दिन है। यदि 17 फरवरी तक सरकार या संबंधित प्रबंधन द्वारा उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जा सकता है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन, कार्य समय और अन्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, जिनके समाधान के लिए कई बार आवाज उठाई जा चुकी है। हड़ताल के चलते 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे विशेषकर गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हो रही है। आम लोगों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से जल्द समाधान निकालने की मांग की है, ताकि आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से बहाल हो सकें।

Related posts

ISRO के चेयरमेन एस सोमनाथ ने किये महाकाल दर्शन

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया की करारी हार : भाजपा का परचम लहराया

Jansamvad Express Digital

हरियाणा में मतदान की तारीख बदलाव को लेकर राजनेतिक दलों की मांग : चुनाव आयोग जल्द लेगा फैसला

Leave a Comment