Jan Samvad Express
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन क्यों आए युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब : रात बारह बजे शिखर दर्शन कर लौटे

  • रात 12 बजे उज्जैन आए युवक कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • क्यों आए पता नहीं,स्वागत हुआ शिखर दर्शन कर लौटे
  • होर्डिंग पोस्टर में  दिखाई दी गुटबाजी
  • विपिन समर्थकों ने नहीं लगाया मितेंद्र का फोटो
  • जिला अध्यक्ष ने भी नहीं किया प्रोटोकाल का पालन

उज्जैन l अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार देर रात उज्जैन पहुंचे, नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का रात 12 बजे इंदौर से उज्जैन आगमन हुआ, भानु चिब का वैसे तो तय कार्यक्रम शाजापुर का था जहां सरकार के खिलाफ मशाल यात्रा रखी गई थी जिसमें युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा शामिल हुए।

इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक प्लानिंग के तहत पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाने के लिए इंदौर से उज्जैन लेकर आए । उज्जैन महाकाल दर्शन के नाम पर लेकर आए लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला ही रात 12 बजे पहुंचा।इसको लेकर विपिन वानखेड़े के द्वारा अपने समर्थकों को पहले ही सूचना दे कर शहर में स्वागत मंच तैयार करवा लिए थे।राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन कार्यक्रम में  युवक कांग्रेस की टीम  कई हद तक नदारद रही। ओर जो मंच लगाए गए उसमें अधिकांश स्वागत मंच NSUI के कार्यकर्ताओं के द्वारा लगाए गए। चूंकि उज्जैन में राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े लेकर पहुंचे थे तो उनके द्वारा युवक कांग्रेस को दरकिनार करते हुए अपनी एन एस यू आई की टीम से स्वागत मंच ओर होर्डिंग पोस्टर लगवाए गए।

होर्डिंग पोस्टर से प्रदेश अध्यक्ष गायब

युवक कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष के आगमन को देखते हुए शहर में होर्डिंग पोस्टर लगाए गए थे इन होर्डिंग पोस्टर में युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह का फोटो कही नजर नहीं आया |

ऐसे में फिर कहने में आता है की  कांग्रेस गुटबाजी को लेकर जानी जाती रही है लगातार सत्ता से बाहर रहने के बावजूद प्रदेश में कांग्रेस में एकजुटता नजर नहीं आ रही है और कांग्रेस में राजनीति की दस्तक रखने वाले छात्र संगठन से लेकर युवा संगठन में भी अब गुटबाजी हावी होती नजर आ रही है ।

इस बात का जवाब खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर शहर में लगाए गए होर्डिंग पोस्टर दे  रहे है जिसमें प्रदेश के अध्यक्ष का फोटो नजर नहीं आ रहा है युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी  मितेंद सिंह  के पास  है लेकिन जिले के अध्यक्ष भी उन्हें अध्यक्ष नहीं मान पा रहे है यही कारण है कि युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भरत शंकर के होर्डिंग में भी प्रदेश अध्यक्ष नजर नहीं आ रहे ।

आखिर क्यों आये थे राष्ट्रिय अध्यक्ष

शाजापुर में मशाल रेली काकार्यक्रम था जिसमे शामिल होने के लिए युवक कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष उदय भानु चिब का आगमन हुआ था , इंदौर से शाजापुर के तय कार्यक्रम के बीच देर रात को उज्जैन आगमन के पीछे हर कोई समझ रहा था की उदय भानु चिब बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए आए होंगे लेकिन उनके कार्यक्रम में महाकाल दर्शन का कोई प्रोग्राम नहीं था , और इंदौर से उज्जैन भी वह रात बारह बजे पहुंचे थे , ऐसे में महज कार्यकर्ताओ के रखे गए  स्वागत समारोह में शामिल होकर वह पुन इंदौर रवाना हो गए |

उदय भानु चिब गुटबाजी से नाराज

युवक कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष उदय भानु चिब के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी पार्टी के युवाओ को एकजुट करना है , ऐसे में अगर युवक कांग्रेस में ही गुटबाजी की दीमक लगने लगे तो पार्टी के लिए इससे बड़ी कमजोरी और कुछ नहीं हो सकती , उज्जैन कार्यक्रम को लेकर जनसंवाद एक्सप्रेस की टीम ने राष्ट्रिय अध्यक्ष से बात की तो उन्होंने बताया की महाकाल दर्शन का कोई कार्यक्रम नहीं था उन्हें शाजापुर में युवक कांग्रेस के कार्यकम में शामिल होने जाना था जिसके लिए वह आए थे , वही  होर्डिंग में प्रोटोकाल के तहत  प्रदेश अध्यक्ष को जगह नहीं मिलने से नाराज हुए |

विपिन छाए मितेंद्र नजर ना आए

शहर में प्रथम बार आए युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन  पर बिलकुल ये कहावत सटीक बैठती है  जंगल में मोर नाचा किसने देखा |

दरअसल रात 12 बजे राष्टीय अध्यक्ष आए शहर में होर्डिंग पोस्टर से शक्ति प्रदर्शन भी हुआ लेकिन देर रात जब आगमन हुआ तो शहर की सड़के सुनी पड़ी हुई थी किसी को पता भी नहीं चला और शहर अध्यक्ष खाली सडको पर अपना स्वागत करवा कर वापस लौट गए दरअसल ये सब पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े ने अपने शक्ति प्रदर्शन को दिखाने के लिए किया ऐसा हम नहीं शहर में लगे उनके होर्डिंग बता रहे है शहर में अध्यक्ष के आगमन मार्ग पर जो भी होर्डिंग लगे थे उसमे विपिन ही छाए हुए थे जबकि प्रदेश अध्यक्ष जिनका प्रोटोकाल बनता है वह नजर भी नहीं आए |

Related posts

Jak Hrát a Vyhrávat v NV Casino Online

cradmin

जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी आवेदकों की समस्याएं, 140 आवेदन हुए प्राप्त

jansamvadexpress

कांग्रेस से 3500 करोड़ रुपए की टैक्स डिमांड:सुप्रीम कोर्ट में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा- लोकसभा चुनाव तक कोई एक्शन नहीं लेंगे

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token