Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

आज होगा दिल्ली चुनाव की तारीखों का एलान: फ़रवरी माह में हो रहा सरकार का कार्यकाल ख़त्म

 नई दिल्ली || देश की राजधानी  दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का  आज ऐलान होगा। चुनाव आयोग दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसी के साथ दिल्ली में आचार संहिता लागू हो जाएगी।

विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।  इसके चलते 18 फरवरी से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कराए जाने की संभावना है। 2020 के विधानसभा चुनावों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी 2020 को सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी और 11 फरवरी को नतीजे घोषित हुए थे।

2020 में आम आदमी पार्टी (AAP) को 53.57% वोट के साथ 62 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा को 8 सीटों सहित कुल 38.51% वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस को 4.26% वोट मिले थे लेकिन पार्टी अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही थी। 2015 के चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।

 

Related posts

भाजपा का 44 वा स्थापना दिवस आज , प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओ को वर्चुअल किया संबोधित

Jansamvad Express Digital

प्रदेश भर में अदा की गई ईद की नमाज , उज्जैन की ईदगाह में हजारो मुस्लिमो ने पढ़ी नमाज

इंदौर पहुचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्ताओ से की मुलाकात

Leave a Comment