Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

पीएम मोदी का पहला पॉडकास्ट इंटरव्यू: जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के साथ सीधी बातचीत

नई दिल्ली || पहली बार देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के साथ पॉडकास्ट किया। ये मोदी तीन कार्यकाल में पहला पॉडकास्ट शूट है |  कामथ ने गुरुवार को इसका ट्रेलर जारी किया। इसमें पीएम मोदी कहते हैं कि गलतिया तो मुझसे भी होती है में भी मनुष्य हु देवता थोड़ी हूँ ।

इस पॉडकास्ट  इंटरव्यू में मोदी ने  दुनिया में युद्ध की स्थिति, राजनीति में युवाओं की भूमिका, अपने पहले और दूसरे कार्यकाल के अनुभवों और व्यक्तिगत सोच पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। राजनीति में युवाओं के आने पर उन्होंने कहा कि युवा राजनीति में मिशन लेकर आएं, एंबिशन (महत्वाकांक्षा) लेकर नहीं।

वीडियो में कामथ कहते हैं- ‘मैं यहां आपके सामने बैठा हूं और बात कर रहा हूं, मुझे घबराहट हो रही है। यह मेरे लिए एक कठिन बातचीत है।’ इस पर पीएम मोदी ने जवाब दिया कि- ‘यह मेरा पहला पॉडकास्ट है, मुझे नहीं पता कि यह आपके दर्शकों को कैसा लगेगा।’

पीएम मोदी ने भी ट्रेलर को पोस्ट करते हुए लिखा- ‘मुझे आशा है कि आप सभी इसका उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमें आपके लिए इसे बनाने में आया!’

Related posts

वर्दी असली थी पहनने वाला फर्जी निकला : खाकी वर्दी पहन कर झाडा रोब और लगा दिया कई लोगो को चुना

Jansamvad Express Digital

BSP नेता की हत्या के मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद आप सांसद संजय सिंह शराब घोटाले में गिरफ्तार

Leave a Comment