Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

देर रात AIIMS पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी : मरीजो से की मुलाक़ात

नई दिल्ली ||  कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी एक बार फिर अपने नए अंदाज के लिए सुर्खियों में बने हुए है , शायद एक आम इन्सान की दिन चर्या और आम इन्सान को होने वाली परेशानियों को राहुल गाँधी समझने का प्रयास कर रहे है ,  यही कारण है की  गुरुवार देर रात दिल्ली में AIIMS के बाहर मरीजों से  मिलने राहुल गाँधी पहुँच गए । राहुल ने मरीजों से उनका हाल-चाल जाना। साथ ही जिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा, उसके बारे में पूछा।

राहुल ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कीं और लिखा- बीमारी का बोझ, ठिठुराने वाली सर्दी, और सरकारी असंवेदनशीलता – आज AIIMS के बाहर उन मरीजों और उनके परिवारों से मिला, जो दूर-दराज से इलाज की आस में आए हैं।

इलाज की राह में वो सड़कों, फुटपाथ और सब-वे पर सोने को मजबूर हैं – ठंडी जमीन, भूख, और असुविधाओं के बीच भी बस उम्मीद की एक लौ जलाए बैठे हैं। केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों, जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रही हैं।

Related posts

कांग्रेस मे फिर से समंदर,समंदर की घर वापसी पर हजारों वाहनों के साथ पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल,विशाल वाहन रैली के साथ जावद से भोपाल पहुंचे,,,,,

 लखनऊ-हरदोई रोड पर बस पलटी, 5 की मौत, लगभग दर्जनभर लोग घायल

Jansamvad Express Digital

भोरासा में हुआ खाटू श्याम कीर्तन का आयोजन

Leave a Comment