Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यव्यवसाय

“सफलता की कहानी” स्वनिधि योजना से आत्मनिर्भर बनी शोभा

उज्जैन। उज्जैन निवासी श्रीमती शोभा के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। वे स्वयं छोटा-मोटा व्यवसाय प्रारम्भ करना चाहती थी, जिससे परिवार का गुजर-बसर अच्छे-से हो सके। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से ऋण प्राप्त करने के लिये आवेदन नगर पालिक निगम में दिया। कुछ ही दिनों में उन्हें 10 हजार रुपये की राशि का ऋण प्राप्त हुआ। इससे उन्होंने रेडिमेड कपड़ों का व्यवसाय प्रारम्भ किया। व्यवसाय से उन्हें काफी लाभ होने लगा और समय पर ऋण चुकाने पर उन्हें 20 हजार रुपये और फिर 50 हजार रुपये का ऋण और प्राप्त हो गया। वर्तमान में उनका व्यवसाय काफी अच्छा चल रहा है और इस योजना की सहायता से वे आत्मनिर्भर बन सकी हैं। वे मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को धन्यवाद देती हैं।

Related posts

जन्माष्टमी पर यादव समाज के चल समारोह का निगम मंच से भव्य स्वागत, महापौर ने की बाल गोपाल की आरती

Jansamvad Express Digital

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम: लोकसभा सीटें बढ़ाने का बिल 54 वोट से गिरा

इंदौर में छात्रों का प्रदर्शन ,PSC दफ्तर के बाहर दिया धरना

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment