उज्जैन || मध्य्र्पदेश में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है द्देश प्रदेश के शिव मंदिरों में भक्तो का जन सैलाब उम्दा हुआ है , नो दिन के शिव नात्रत्री महोत्सव के बाद आज उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल लगातार 44 घंटे तक भक्तों को दर्शन देंगे। इस दौरान महाकाल पर सतत जल की धारा अर्पित होती रहेगी। देर रात से ही भक्तो ने कतार बना ली है , पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के इंतजाम किये हुए है , रात भर से श्रद्धालु नंबर लगाकर खड़े है जिनके लिए आज प्रात काल में हुई भस्म आरती के बाद दर्शन का क्रम शुरू किया गया |
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पत्नी समेत बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर जाप किया। वही गर्भगृह में जाकर पूजन अभिषेक भी किया जिसके बाद मंदिर समिति की और से जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने डॉ मोहन यादव का सम्मान किया |
महाकाल मंदिर पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि भगवान महाकाल को सप्तधान्य- चावल, मूंग खड़ा, तिल, मसूर खड़ा, गेहूं, जौ, साल का मुखौटा धारण कराया जाएगा। सवा मन फूलों का मुकुट बांधकर सोने के कुंडल, छत्र और मोरपंख, सोने के त्रिपुंड से सजाया जाएगा। चांदी के बिल्वपत्र और सिक्के न्यौछावर किए जाएंगे।
इधर इंदौर के शिवधाम मंदिर में विशेष भस्म आरती और शिव-पार्वती विवाह
परदेशीपुरा स्थित श्री गेंदेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर शिवधाम में पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जा रहा है। मंदिर प्रमुख राजेश विजयवर्गीय ने बताया कि सुबह 5 बजे विशेष भस्म आरती होगी, जो साल में सिर्फ एक बार होती है। इसके बाद सुबह 9 बजे नमक-चमक अभिषेक होगा, जिसमें सोने-चांदी की बरक मिले जल से भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा।
शाम को शिव-पार्वती विवाह समारोह का आयोजन होगा। रात 8 बजे तांडव आरती होगी। दिनभर श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी भंडारे की व्यवस्था की गई है।
