Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

पटना में दहाड़े पीएम मोदी : बोले-इस बार चुनाव में बिहार की भूमिका अहम

पटना |  पीएम नरेंद्र मोदी आज एक दिन के बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वे जमुई के खैरा में दोपहर 12 बजे से चुनावी सभा करेंगे। इस सभा से बिहार में NDA के चुनावी रैलियों की शुरुआत हो जाएगी।

जमुई से लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती NDA के प्रत्याशी हैं। यहां से प्रधानमंत्री सिर्फ जमुई ही नहीं, बल्कि पड़ोसी संसदीय क्षेत्र नवादा, गया और मुंगेर को भी साधेंगे। जमुई, नवादा और गया में पहले ही फेज में वोटिंग हैं। मोदी एक महीने में दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। इसके पहले उन्होंने 6 मार्च को पूर्णिया और औरंगाबाद में सभाएं की थीं।।

सभा में सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा पहुंच गए हैं। बिहार दौरे से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया X पर लिखा- ‘लोकसभा चुनाव में बिहार की भूमिका इस बार भी बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। यहां के मेरे परिवारजनों ने राज्य की सभी सीटों पर बीजेपी-एनडीए उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प लिया है।’

Related posts

उज्जैन संभागयुक्त को धार्मिक न्यास और धर्मस्व का अतिरिक्त प्रभार: महाकाल दर्शन के बाद बतोर संचालक जिम्मेदारी संभाली

Jansamvad Express Digital

गूगल ने भारत के AI इकोसिस्टम में बढ़ाया निवेश- अश्विनी वैष्णव

जम्मू कश्मीर में विधायको की संख्या रिजल्ट के बाद होगी 95 बहुमत का आंकड़ा होगा 48 : LG को 5 विधायक मनोनीत करने का अधिकार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment