Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

सिन्धी समाज की रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और अभिनेता गोविंदा

उज्जैन || मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी प्रदेशवासियों एवं विशेष रूप से सिंधी समाज के सभी भाइयों और बहनों को चेटी चंड महापर्व की मंगलकामनाएं टावर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री गोविंदा भी सम्मिलित हुए।


मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि चेटी चंड का यह पावन पर्व भगवान झूलेलाल जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए। उज्जैन नगरी भगवान श्री महाकाल और श्री कृष्ण की नगरी है ,यह कला की नगरी,उत्कर्ष की नगरी है,आध्यात्म का केंद्र है,सम्राट विक्रमादित्य की नगरी में विक्रमोत्सव के अवसर पर सभी को चेटी चंड पर्व और चैत्र प्रतिपदा की मंगलकामनाएं। यह अवसर हमें प्रेम,सद्भाव और सामाजिक एकता के मूल्य सिखाता है। भगवान झूलेलाल जी का आशीर्वाद देश प्रदेश पर बना रहे और हमारा प्रदेश विकास, भाईचारे और खुशहाली की नई ऊँचाइयों को छुए।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हम पशुपालक कृषक भाइयों के लिए दूध उत्पादन में वृद्धि करने पर बोनस प्रदान कर रहे है जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़े स्थानों को तीर्थ के रूप में “श्री कृष्ण पाथेय न्यास” अंतर्गत विकसित कर रहे है।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने चैत्र प्रतिपदा नववर्ष और चेटी चंड पर्व की मंगलकामनाएं दी। अभिनेता श्री गोविंदा ने कहा कि भगवान बाबा श्री महाकाल और भगवान श्री झूलेलाल सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि देकर सबका कष्ट हरे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ यादव को  विकास और अध्यात्म को साथ लेकर कार्य करने के लिए मंगलकामनाएं दी।
चेटी चंड सिंधी समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। वे जल देवता के रूप में पूजे जाते हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ यादव,विशिष्ट अतिथि सांसद श्री फिरोजिया और अभिनेता श्री गोविंदा ने दीप प्रज्वलित कर की।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में ध्वजा फहराकर ने चेटी चंड पर्व पर आयोजित सामाजिक रैली की शुरुआत की। कार्यक्रम में विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा,महापौर श्री मुकेश टटवाल,नगर जनप्रतिनिधि श्री संजय अग्रवाल,नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव,श्री संतोष लालवानी,श्री महेश परियानी आदि जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे।

Related posts

मोदी 3.0 मेंविदेश मंत्री की पहली मालदीव यात्रा : तीन दिन की यात्रा पर मालदीव गए एस जयशंकर

Jansamvad Express Digital

फिल्म शूटिंग के लिए उज्जैन पहुंचे भाजपा सांसद पहले महाकाल का आशीर्वाद लिया : भस्म आरती में शामिल हुए

इंदौर के 09 वर्षीय अवनीश राष्ट्रपति पुरस्कार पाने के बाद आज करेंगे पीएम से मुलाकात

Leave a Comment