Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश की दो विधानसभा के परिणाम आज : बुधनी और विजयपुर में आज तय होंगे विधायक के नाम

Bye Election Result 2024:- मध्यप्रदेश की दो विधानसभा पर हुए उप चुनाव के परिणाम आज आ रहे है प्रदेश की बुधनी और विजयपुर में उपचुनाव के बाद आज परिणाम आ रहे है |

बुधनी में शिवराज सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने के चलते सीट खाली हो गई थी जबकि विजयपुर में राम निवास रावत के द्वारा कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने के कारण उप चुनाव की स्थिति बनी थी |

मध्य प्रदेश विधानसभा की इस सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी। मतगणना के पांचवे राउंड में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से आगे चल रहे हैं।

श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर सुबह आठ बजे से पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना जारी है|  मतगणना के छठवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से आगे चल रहे हैं। 13 नवंबर को विजयपुर विधानसभा सीट पर 19871 मतदाताओं ने मतदान किया था। दोपहर तक नए विधायक की तस्वीर भी सामने आ जाएगी।

जबकि बुधनी में कांग्रेस के राजकुमार पटेल और भाजपा प्रत्याशी में कांटे की टक्कर बनी हुई है |

 

Related posts

संजय जोशी के घर पहुंचे पूर्व विधायक वर्मा, एक हफ्ते पूर्व खत्म हुआ था भाजपा से जोशी का निष्कासन

Jansamvad Express Digital

दीवाली से पहले मुंबई बांद्रा स्टेशन में दुखद घटना, ट्रेन में चढ़ते समय मची भगदड़, 9 यात्री घायल, 2 गंभीर

मुख्यमंत्री के गृह नगर में मंत्री बनने के सपने देख रहे हैं ये ‘माननीय’

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page