Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

सिंहस्थ 2028 की तैयारी हेतु डीजी होमगार्ड ने किया उज्जैन होमगार्ड लाइन का दौरा

उज्जैन || बुधवार को उज्जैन पहुंचे डीजी होमगार्ड आईपीएस  अरविंद कुमार का   होमगार्ड लाइन पर डिवीजनल कमांडेंट  रोहिताश पाठक के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया ,तदोपरांत प्लाटून कमांडर गायत्री वर्मा के नेतृत्व में सम्मान गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके पश्चात डीजी  अरविंद कुमार ने आगामी सिंहस्थ 2028 के लिए होमगार्ड विभाग के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकास हेतु मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारी एवं इंजीनियरों के साथ आगामी निर्माण कार्य पर चर्चा की ।


इसमें मुख्यतः सैनिकों के रहवास हेतु बैरिक एवं सैनिकों के भोजन व्यवस्था हेतु भोजनशाला सहित जिला कार्यालय के निर्माण के बारे में चर्चा कर फील्ड पर विजिट किया गया ।


डीजी के द्वारा आगामी सिंहस्थ 2028 हेतु निर्माण एजेंसी पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सिंहस्थ में होमगार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है इसे दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक निर्माण कार्य सिंहस्थ के 1 वर्ष पूर्व पूर्ण कर लिए जाए ताकि सिंहस्थ 2028 के दौरान घाट सुरक्षा में तैनात होने वाले जवानों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा सके।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी उच्च हो एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों का ध्यान रखा जाए एवं प्रॉपर वेंटिलेशन हो एवं आगामी वर्षों में बिल्डिंगों के रखरखाव हेतु भी इसमें बजट का प्रावधान किया जाए ताकि बिल्डिंगों को आगामी समय में भी सुरक्षित रखा जा सके।
इस अवसर पर डीजी होमगार्ड के साथ डीआईजी आपदा प्रबंधन  मनीष अग्रवाल एवं जिला कमांडेंट होमगार्ड उज्जैन  संतोष जाट एवं कार्यालय स्टाफ के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी जवान उपस्थित रहे।

Related posts

Ranchi: भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ बवाल, CM आवास घेरने पहुंचे ABVP कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; 10 हिरासत में

Jansamvad Express Digital

नेपाल की यात्रा पर CJI BR गवई, न्यायिक संबंध मजबूत करने पर दिया जोर

Jansamvad Express Digital

राहुल गाँधी के बयान RSS वालो की हो रही भर्ती मामले पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की पोस्ट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment