Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

महाकाल मंदिर परिसर में अचानक आग:पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां में लगी आग

उज्जैन ||  मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल मंदिर में अचानक आग लग गई। सोमवार की सुबह लगभग 12 बजे मंदिर के गेट पर आग की लपटें उठीं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना से पूरे मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया।

 कंट्रोल रूम की छत पर आग लग गई। इससे पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां जल गईं। दूर से ही धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही थी। आग लगने के बाद मंदिर में भक्तों का प्रवेश रोकना पड़ा।

घटना मंदिर के गेट नंबर 1 पर स्थित अवंतिका गेट के कंट्रोल रूम की छत पर हुई। सूचना मिलते ही दमकलें मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद ही आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद मंदिर के गेट को दोबारा खोल दिया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

 

घटना स्थल पहुंचे  कलेक्टर-एसपी 

आग लगने की सूचना मिलते ही कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा, नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Related posts

NTA ने घोषित की NET 2024 परीक्षाओ की नई तारीख : 21 अगस्त से 4 सितम्बर के बीच होगी परिक्षाए

मालिक से प्यार हो तो ऐसा! 250 KM का सफर तय कर मालिक के पास पहुंचा कुत्ता

Jansamvad Express Digital

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर राजस्थान में केस:धर्मसभा में कहा था- कुम्भलगढ़ में हरे झंडे हटाकर भगवा लहराओ; SP बोले- बयान भड़काऊ

Leave a Comment