Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारत की पहली बोल पर ही विकेट गिरा :अब तुर्की के भरोसे खड़ा पाकिस्तान

CNN के मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने को कहा है और बुधवार को स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। पाकिस्तान की सेना के मुताबिक हमलों में मारे गए आठ लोगों में से छह लोग पंजाब प्रांत के हैं।

इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया से पाकिस्तान में खौफ फैला हुआ है। भारत ने पीओके में आतंकवादियों के कम से कम 9 ठिकानों पर हमले किए हैं। पाकिस्तान ने अभी तक 9 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से इतने फर्जी दावे किए जा रहे हैं कि सच और झूठ के बीच अंतर तय करना काफी मुश्किल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फर्जी दावों की बाढ़ है। पाकिस्तान के बड़े बड़े पत्रकार, यहां तक की पाकिस्तान के रक्षा मंत्री भी झूठ बोलते हुए पाए गये हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहले कई भारतीय सैनिकों को बंदी बनाने का दावा किया था, लेकिन कुछ ही समय के बाद वो पलट गये। इस बीच तुर्की ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान कर दिया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तुर्की के विदेश मंत्री से बात करने का दावा किया है। उसने एक्स पर लिखा है कि “तुर्की के विदेश मंत्री ने उप प्रधानमंत्री/विदेश मंत्री को फोन करके भारत द्वारा पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करने और निर्दोष नागरिकों की हत्या करने के खिलाफ तुर्की की एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने उभरती स्थिति पर निकट समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई।” इस बीच पाकिस्तान में हालात काफी तनावपूर्ण हो चुके हैं। पाकिस्तानी मीडिया फर्जी खबरें दिखाकर अपनी जनता को शांत कर रही है। पाकिस्तानी सेना फर्जी खबरों के जरिए अपना पीठ ठोक रही है।

भारत के हमले से पाकिस्तान में हलकान

CNN के मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने को कहा है और बुधवार को स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। पाकिस्तान की सेना के मुताबिक हमलों में मारे गए आठ लोगों में से छह लोग पंजाब प्रांत के अहमदपुर ईस्ट और मुरीदके में हुए हमलों में मारे गए। हालांकि सीएनएन ने दावे की पुष्टि नहीं की है। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ ने मंगलवार को एक पोस्ट में कहा है कि उन्होंने पंजाब के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने बचाव दल, जिला प्रशासन और अस्पतालों को अलर्ट पर रहने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रांत में शैक्षणिक संस्थान बुधवार को बंद रहेंगे। मरियन नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है लेकिन अगर युद्ध थोपा गया तो वह “एक सेना” बन जाएगा। उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारत ने इसे शुरू किया, हम इसे खत्म करेंगे।” उन्होंने कहा कि पूरा देश पाकिस्तानी सेना के साथ खड़ा है।

Related posts

नहीं थम रहा आतंकी हमला : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमला 5 जवान हुए शहीद

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुंह बोली बहन ने ली भाजपा की सदस्यता।

Jansamvad Express Digital

दुबई में भारी बारिश 24 घंटे में 120 मिलीमीटर बारिश हुई

Leave a Comment