Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयस्वास्थ्य और फिटनेस

तेजी से बढ़ रही कोरोना के मरीजो की संख्या : अब तक 14 की मौत सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 6 लोग की मौत

भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हांगकांग और सिंगापुर के बाद, भारत में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मरीजों की संख्या 1000 के पार हो गई है। दिल्ली में 104 सक्रिय मामले हो गए हैं जो कि डराने वाले आंकड़े हैं।

आज एक्टिव केसों की संख्या 1326 पहुंच गई। जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के दो मामले सामने आए हैं। दोनों केरल के रहने वाले हैं और श्रीनगर के गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।

https://jansamvadexpress.com/12347/  और भी खबरे पढ़े

महाराष्ट्र के ठाणे में बुधवार को 67 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उसे 25 मई को भर्ती कराया गया था। प्रेस रिलीज के मुताबिक उन्हें हाई बीपी और डायबिटीज थी। उन्होंने कोविड वैक्सीन भी नहीं लगवाई थी।

वहीं, चंडीगढ़ में बुधवार को UP के रहने वाले 40 साल के एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पंजाब के लुधियाना में काम करता था और सांस लेने में तकलीफ के बाद मरीज को चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां उसका टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया था। मौतों का आंकड़ा 14 पहुंच गया है।

सबसे ज्यादा 430 मामले केरल से सामने आए हैं। महाराष्ट्र एक्टिव केसेज के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां 385 मरीज हैं। इनमें से 325 मरीज सिर्फ मुंबई में हैं।

केरल में सबसे अधिक मामले

कोरोना संक्रमितों के मामले में केरल इस बार सबसे आगे चल रहा है। यहां टोटल सक्रिय मामले 430 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जांच तेज करने का निर्देश दिया है।

महाराष्ट्र में कितने मामले?

महाराष्ट्र मेंके 209 सक्रिय मामले सामने आए हैं। यह आंकड़े भारत सरकार द्वारा 26 मई की सुबह को जारी किया गया है। अब जिस तरह आंकड़े महाराष्ट्र में बढ़ रहे हैं वह चिंताजनक है। लोगो ंसे सतर्क रहने की अपील की गई है।

कर्नाटक, यूपी, गुजरात और बंगाल में कैसा है हाल?

इन राज्यों के बाद गुजरात में 83 मामले दर्ज किए गए हैं, कर्नाटक में 47 मामले, उत्तर प्रदेश में 15 मामले और पश्चिम बंगाल में 12 मामले दर्ज किए गए हैं।

देश में दो नए वेरिएंट के मामले अधिक

कई शहरों मेंकोविड-19 के नए मामलों में वृद्धि के बीच, देश में दो नए वेरिएंट – NB.1.8.1 और LF.7 के मामले सामने आए हैं। यह जानकारी केंद्र सरकार की एजेंसी इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (Insacog) के ताजा आंकड़ों से मिली है।

अभी तक, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने LF.7 और NB.1.8.1 दोनों को निगरानी में रखे गए वेरिएंट के रूप में वर्गीकृत किया है न कि चिंताजनक वेरिएंट के रूप में वर्गिकृत किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने शनिवार को राष्ट्रीय स्थिति की समीक्षा की।

Related posts

जमीन विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या : हत्या के बाद मोके ससे भागा आरोपी

नाले के पानी से सब्जियों की सिंचाई रोकी : करमेता  , रेगवां और कचनारी के खेतों से किए गए पंप जब्त

Jansamvad Express Digital

आज शाम थम जाएगा चुनावी शोरगुल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment