Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराज्य

खटिया बनी तेंदुए के लिए उद्धारकर्ता:यानी जान बचाने में मददगार , वन विभाग का रेस्क्यू हुआ सफल

भौरासा,, रविवार  सुबह भौरासा थाना क्षेत्र के ग्राम पांदाजागीर के रहने वाले जगदीश मिस्त्री के खेत पर बने कुएं में आज सुबह अचानक से एक तेंदुआ गिर गया जब जगदीश मिस्त्री अपने खेत पर बने कुए में पानी की मोटर चालू कर मोटर को देखने गए तो उन्होंने अपने कुएं के अंदर एक तेंदुए को पानी मे तैरता हुआ देखा तेंदुए को देखते ही उन्होंने डायल हंड्रेड को फोन लगाया डायल 100  जब मौके पर पहुंची तो इन के साथ भौंरासा थाने से भौरासा थाना प्रभारी प्रीति कटारे उनकी टीम से 100  डायल टीम आरक्षण 563 जोजन सिंह राजपूत, सैनिक 97 अनोखी लाल पायलट, अनुराग चौधरी, पायलट लकी पटेल, जगदीश चौधरी, जितेंद्र पाटीदार, जीवन पाटीदार ,आदि ग्रामीण जन मौके पर पहुंचे

जब ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी तो वन विभाग से रेंजर राजेंद्र कुमार सोलंकी, राजेंद्र सिंह ठाकुर डिप्टी रेंजर ,नवलेश्वर, रविंद्र सोनी दिलीप सिंह राजेश सोलंकी वन विभाग की टीम भौंरासा थाने  से पुलिस व वन विभाग की टीम एवं ग्रामीण जन द्वारा एक रेस्क्यू ऑपरेशन कर तेंदुआ को बाहर निकाला गया |

रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग द्वारा एक खटिया को चारों तरफ से रस्सी से बांधा गया और उस खटिया को रसी के सहारे धीरे-धीरे कुएं में उतारा गया जब खटिया कुएं मे पानी में डूब गई फिर तेंदुए को उस खटिया पर बिठाकर बाहर निकाला गया बाहर निकलते ही तेंदुआ खटिया पर से कुद कर जगल की ओर भाग खड़ा हुआ,,,,।

Related posts

पेरिस ओलंपिक 2024 की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही खूब वायरल :’जादुई’ फोटो, ने फोटोग्राफर की फैन बना दिया दुनिया को

Jansamvad Express Digital

इंदौर में सीएम बोले-कृष्ण से सीखें दोस्ती, चैलेंज और हिम्मत के 3 पाठ; भजन भी गाया

हमास पर इजराइल हमले को शशि थरूर ने आतंकी हमला बताया ,केरल मुस्लिम संस्था ने शशि थरूर को अपने गेस्ट लिस्ट से हटाया

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page